
बरहरवा ।पतना प्रखंड में 8 किलोमीटर मैराथन दौड़ में दुमका के रंजीत किस्कू प्रथम स्थान प्राप्त किया। उन्होंने 8 किमी दूरी महज 24 मिनट में ही पुरा यक्षकर विजेता बना। द्वितीय स्थान पर पतना केशरो के सोनोत मरांडी ने 25 मिनट में व तृतीय स्थान पर दुमका के ब्रेनटियुस मरांडी ने 26 मिनट में पूरा किया। प्रथम स्थान पर रहे रंजीत ने 2024 के मैराथन दौड़ में भी तीसरा स्थान हासिल किया था। वहीं सोनोत मरांडी 2022 में दूसरे स्थान पर थे। विजेता बने रंजीत किस्कू को कार्यक्रम के मुख्य वक्ता वकील फादर मनु बेसरा के हाथों 7 हजार, द्वितीय सोनोत मरांडी को सिलिंगी के शहीद हड़मा देश मांझी के वंशज सोनेला मरांडी के हाथों 5 हजार, तृतीय प्राईज ब्रेनटियुस को वशंज परिवार के सकल मरांडी के हाथों 3 हजार रूपये, चौथा प्राईज शहीद परिवार के वंशज लखीराम मरांडी व अन्य 10 वां स्थान तक को एक-एक हजार रूपये देकर सम्मानित किया गया। वहीं सबसे पीछे पहुंचने वाले धावक को भी जेई हिरूलाल हांसदा द्वारा प्रोत्साहन राशि दिया गया। मौके पर बैसी के अध्यक्ष संटु किस्कू, सचिव मनोज टुडू, लाउस हांसदा, जेई हिरूलाल हांसदा, रतनलाल टुडू, रमेश हेम्ब्रम, छुमु मुर्मू, सुभाषटेन हेम्ब्रम, रूपचांद मरांडी, सोले मरांडी, देव सोरेन, सरकार हेम्ब्रम, मरकुश हेम्ब्रम, सुभाष मुर्मू, भूषण किस्कू व अन्य थे।