Views: 312
0 0
गढ़वा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अधिकारियों ने ली तंबाकू त्याग की शपथ, जन-जागरुकता का संदेश दिया

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

गढ़वा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अधिकारियों ने ली तंबाकू त्याग की शपथ, जन-जागरुकता का संदेश दिया

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता गढ़वा:- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाहरणालय स्थित सभागार में 31 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने की। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में की गई, जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों…

गढ़वा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अधिकारियों ने ली तंबाकू त्याग की शपथ, जन-जागरुकता का संदेश दिया
Read Time:3 Minute, 28 Second
गढ़वा में विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर अधिकारियों ने ली तंबाकू त्याग की शपथ, जन-जागरुकता का संदेश दिया

संवाददाता अनूप कुमार गुप्ता

गढ़वा:- विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर समाहरणालय स्थित सभागार में 31 मई को शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया गया। इसकी अध्यक्षता उप विकास आयुक्त पशुपतिनाथ मिश्रा ने की।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन एवं जिला प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में की गई, जिसमें जिले के वरीय पदाधिकारी, विभिन्न विभागों के प्रमुख, पुलिस पदाधिकारी एवं कार्यालयों के कर्मी शामिल हुए। कार्यक्रम का उद्देश्य तंबाकू और इससे जुड़े उत्पादों के सेवन को पूर्ण रूप से त्यागने का संकल्प लेना और इसके खिलाफ जन-जागरुकता फैलाना था।

तंबाकू एक धीमा ज़हर है

इस अवसर पर उप विकास आयुक्त ने कहा कि तंबाकू ना केवल एक धीमा ज़हर है, बल्कि यह पूरे परिवार और समाज के स्वास्थ्य पर गहरा दुष्प्रभाव डालता है। उन्होंने कहा कि आज हम जो शपथ ले रहे हैं, वह केवल हमारे व्यक्तिगत जीवन को सुधारने की दिशा में नहीं है, बल्कि यह समाज को एक स्वस्थ और स्वच्छ भविष्य देने का भी संकल्प है।

भारत में बड़ी संख्या में लोग कैंसर, हृदय रोग, फेफड़े की बीमारी जैसे गंभीर रोगों का शिकार हो रहे हैं, जिनकी जड़ में तंबाकू है।

पदाधिकारी एवं कर्मियों ने लिया संकल्प

कार्यक्रम में उपस्थित सभी अधिकारियों व कर्मचारियों ने सामूहिक रूप से शपथ ली कि वे अपने जीवन में कभी भी किसी भी प्रकार के तंबाकू उत्पादों का सेवन नहीं करेंगे। अपने परिवार, मित्रों, सहयोगियों व समाज के अन्य लोगों को भी इसके खिलाफ जागरूक करेंगे। साथ ही उन्होंने यह भी संकल्प लिया कि वे पर्यावरण को तंबाकू उत्पादों के कचरे और धुएं से होने वाले नुकसान से भी बचाएंगे।

जागरुकता ही रोकथाम का पहला कदम

जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार ने कहा कि तंबाकू से होने वाली हानि को रोकने का सबसे सशक्त उपाय जन-जागरुकता है। उन्होंने कहा कि मीडिया की भूमिका इसमें अत्यंत महत्वपूर्ण है, जिससे लोग तंबाकू के खतरे को समझें। इसे अपने जीवन से दूर करें।

मौके पर इन अधिकारियों की उपस्थिति शपथ ग्रहण समारोह में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, जिला आपूर्ति पदाधिकारी राम गोपाल पांडेय, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी नीरज कुमार, पुलिस पदाधिकारी, स्वास्थ्य विभाग के प्रतिनिधि, एवं अन्य विभागीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed