बरहरवा ।राजमहल, शहर के कासिम बाजार बाबा काशीनाथ नमामि गंगे घाट परिसर में मंगलवार को प्रेममय परम दयाल श्री श्री ठाकुर अनुकूल चंद्र का 137 वां जन्म एवं पुण्य स्नान महोत्सव हर्षोल्लास के साथ ने मनाया। मौके पर कार्यक्रम का प्रारंभ बीते 26 मई की संध्या प्रार्थना विनती के साथ किया गया। मंगलवार 27 मई की अहले सुबह उषा कीर्तन के साथ हुआ।
भजन कीर्तन के बाद 10:30 बजे मुख्य कार्यक्रम ठाकुर जी का स्नान उत्सव प्रारंभ हुआ, कार्यक्रम में उपस्थित ऋतिक गण द्वारा ठाकुर जी व बड़ो दा के फोटो को गंगाजल, गुलाब जल से स्नान कराया गया, इस दौरान बंदे पुरुषोत्तम के नारों से पूरा माहौल गूंजायमान हो गया। स्नान उत्सव के बाद भजन कीर्तन के पश्चात धर्म सभा का आयोजन हुआ.
धर्म सभा में मुख्य वक्ता पुर्णिया बिहार से आए सह प्रतिऋतिक गिरधारी दा ठाकुर के व्यक्तित्व को बताया उन्होंने कहा कि सत्कर्म पर चल कर ही मनुष्य मोक्ष की प्राप्ति कर सकता है। धर्म सभा में सह प्रतिऋतिक पिनाकी प्रसाद, परितोष दा आदि कार्यक्रम का संचालन कर रहे सह प्रतिऋतिक कालाचंद दा ने भी ठाकुर जी के जीवन परिचय को बताया इस दौरान मातृ सम्मेलन में लीला साहा, निर्मला देवी सहित अन्य ने अपने विचार रखें।
मातृ सम्मेलन के बाद भजन कीर्तन संध्या प्रार्थना विनती के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
साथ ही भक्तों के बीच महाभोग प्रसाद वितरण किया गया। कार्यक्रम के सफल आयोजन में समिति के अध्यक्ष भूदेव कुमार, सचिव गौरव साहा, कोषाध्यक्ष निर्मला देवी व इंद्राणी साहा, लीला साहा, पवन अग्रवाल,सोनी देवी, मधु मंडल, प्रदीप चिरानिया, पप्पू साहा, रवि साहा, प्रदीप सिंह, शंकर घोष,अमृत पोद्दार, किशन साहा, शंकर बर्मन सहित अन्य सहयोग किया।