गढ़वा: उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

गढ़वा: उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश
Views: 107
0 0
Read Time:2 Minute, 55 Second
गढ़वा: उपायुक्त ने समाहरणालय सभागार में आयोजित साप्ताहिक जनता दरबार में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं, संबंधित अधिकारियों को त्वरित समाधान के दिए निर्देश

अनूप कुमार गुप्ता,

गढ़वा। उपायुक्त शेखर जमुआर ने समाहरणालय सभागार में साप्ताहिक जनता दरबार का आयोजन मंगलवार को किया। उन्होंने जनता दरबार में जिले के विभिन्न प्रखंडो से आये लोगों की समस्याएं बारी-बारी से सुनी। उसके निष्पादन के लिए संबंधित पदाधिकारीयों को निर्देशित किया।
जनता दरबार में राशन, पेंशन, भूमि विवाद, अवैध कब्जा, आवास, मुआवजा, योजनाओं का लाभ, अतिक्रमण, रोजगार सृजन समेत अन्य समस्याओं को लेकर उपस्थित हुए। ग्रामीणों की बारी-बारी से उपायुक्त द्वारा समस्या सुनी गई। यथाशीघ्र उनके समस्याओं के निराकरण करने के लिए संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया।
सर्वप्रथम प्रखंड नगर उंटारी के ग्राम अधौरा से आये सियाराम विश्वकर्मा ने अपने आवेदन देते हुए बताया कि उनकी भूमि को अभी तक अंचल अधिकारी के द्वारा ऑनलाइन नहीं किया गया है इसकी वजह से उनको एनएच-75 में अधिग्रहित भूमि का मुआवजा नहीं मिल पाया है। अतः उन्होंने उपायुक्त से सीओ से भूमि का ऑनलाइन कराने के लिए अनुरोध किया।

गढ़वा शहर के वार्ड नम्बर 10 से आई यशमीन प्रवीण ने उपायुक्त को बताया कि वे जब भी कोई काम लेकर अपने वार्ड पार्षद के पास जाने है तो वे हमेशा मुझे अपशब्द बोलती है। बदतमीज़ी करती है।
प्रखंड भंडरिया से आई उर्मिला कुंवर ने बताया कि उनके पति की हत्या सन 2010 में उग्रवादियों ने कर दी थी। उनके पति के जाने के बाद उनका एकलौता बेटा ही उनकी और घरवालों की देखभाल करता है। घर में और कोई पुरुष नहीं होने की वजह से उसे काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। उनके घर में एक महिला 81 वर्ष की है जो बीपी और शुगर से ग्रसित है। उनकी बेटी भी हृदय रोग से ग्रसित है जिसका इलाज वेदांता हॉस्पिटल, रांची में चल रहा है।

इसी तरह आज के जनता दरबार में 15 से अधिक आवेदन प्राप्त हुए, जिनके समाधान के लिए उपायुक्त श्री जमुआर द्वारा संबंधित पदाधिकारि‍यों व विभागों को आवश्यक कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment