
लातेहार: 1 मई 2025 को सदर अस्पताल, लातेहार में मरीजों की बेहतर सेवा हेतु चिकित्सकों की पालीवार ड्यूटी निर्धारित की गई है। सुबह 9 बजे से दोपहर 3 बजे तक की शिफ्ट में डॉ. रुचिरा वर्मा, डॉ. सुनील कंडुलना, डॉ. अरुण कुमार शरण (मेडिसिन), डॉ. मार्शा टोपनो व डॉ. अमूल्य गुलाब लकड़ा (स्त्री रोग), पवन कुमार (नेत्र रोग), तथा डॉ. प्रियंका (दंत चिकित्सक) उपस्थित रहेंगे।
दोपहर 3 बजे से रात 9 बजे तक की शाम की शिफ्ट में डॉ. रुचिरा वर्मा (मेडिसिन), डॉ. हरिओम प्रसाद (हड्डी रोग) एवं डॉ. सीमा रानी (स्त्री रोग) मरीजों को देखेंगे। वहीं, रात 9 बजे से सुबह 9 बजे तक की नाइट शिफ्ट में डॉ. अरुण कुमार शरण (मेडिसिन) और डॉ. सीमा रानी (स्त्री रोग) की ड्यूटी लगाई गई है।
किसी भी जानकारी या आपात स्थिति में सिविल सर्जन डॉ. अवधेश कुमार सिंह से मोबाइल नंबर 7903651269 पर संपर्क किया जा सकता है।
19 total views , 1 views today
