
बरहरवा ।साहिबगंज मोफ़स्सिल थाना क्षेत्र के बड़ी कोदर्जनना में सोमवार की देररात फांसी लगाकर 17 वर्षीय एक किशोर ने आत्महत्या कर किया। मोफ़स्सिल थाना प्रभारी मदन कांत ने दलबल के साथ घटना स्थल पहुच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।
मृतक बड़ी कोदर्जनना के रहने वाले बिलास मंडल का पुत्र बिपिन मंडल था। मृतक के पिता ने बताया कि उसका पुत्र क्यो फांसी लगाई है। इस संबंध में कोई जानकारी नही है।

घर मे ही बांस के सहारे साड़ी से लटककर जान दे दिया। वही मृतक चार भाई-बहन में एक बहन के बाद बड़ा भाई था।
वही शादी के एक छोटी बहन व भाई रह गया है। जबकि उसकी माँ व छोटा भाई जयपुर में रहता है। वही उसकी माँ मजदूरी का काम करती है। इधर घटना के बाद परिजन का रो-रो कर हाल बूरा है।
इधर नगर थाना प्रभारी मदन कांत ने बताया कि पुलिस मामले की जांच में जुटी है। हालांकि अबतक आत्महत्या की वजह साफ नही हो सकी है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हकीकत पता चलेगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
होली पर घर लौटा था बिपिन
बिपिन होली मनाने के लिए एक महीना पहले अपना घर लौटा था। बिपिन हैदराबाद में मजदूरी करता था। पिता के अनुसार यहां सबकुछ ठीक ठाक चल रहा था। किसी से किसी तरह का कोई टेंशन नही था। हालांकि बिपिन ने आत्महत्या क्यो की? इस बारे में किसी को कुछ खबर नही है।