बरहरवा:- तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के धूलियार निवासी सीआरपीएफ के जवान संजीत कुमार सिंह(44) की मृत्यु सड़क दुर्घटना में रांची में होगयी।बीते शुक्रवार की दोपहर लगभग 12 बजे वह अपने ड्यूटी से वापस अपने आवास दोपहिया वाहन से लौट रहे थे।
इसी दौरान पीछे से एक तेज़ रफ़्तार चार पहिया वाहन ने धक्का मार दिया जिससे वह काफी दूर तक जा गिरे वही दूसरी और से आरही एक हाइवा के चपेट में आगए जिससे मोके पर ही उनकी मृत्यु होगयी।
घटना की जानकारी मिलते ही परिवार सहित पूरे गाव का माहौल गमगीन होगया।वही शनिवार को उनके पार्थिव शरीर सीआरपीएफ इंस्पेक्टर किशोर आइनद और जवानों उनके पार्थिव शरीर को लेकर उनके निवास स्थान धूलियार पहुचे।
जहा गार्ड ऑफ ऑनर देने के पश्चात उनकी पत्नी को तिरंगा झंडा सोपा।अपने पीछे पत्नी और एक बेटा एक बेटी छोड़ गए है।वही सीआरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि धक्का मारने वाले वाहन की पहचान करते हुए उसपर केस दर्ज करा दिया गया है।
संजीत कुमार सिंह काफी मिलनसार वृध्भाषी और कर्तव्य के प्रति निष्ठावान थे।इस छती की पूर्ति नही की जा सकती हैं।वही उनका अंतिम संस्कार राजमहल के गंगा घाट पर किया गया।मुख् अग्नि उनके पुत्र ने दिया।