
अमीन अंसारी,
चान्हो:- आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल टांगर में होली उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। विद्यालय की छात्र छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ मिलकर होली के रंगों में सराबोर होकर भारतीय संस्कृति का उत्सव मनाया।
वहीं प्रधानाध्यापक अमीन अंसारी ने कहा कि होली न केवल रंगों का त्योहार है, बल्कि यह सौहार्द, भाईचारे और भारतीय संस्कृति का प्रतीक भी है। उन्होंने कहा कि इस पर्व का उद्देश्य समाज में प्रेम और सद्भावना बनाए रखना है। हमें होली पर सामाजिक एकता और सद्भाव का संदेश देना चाहिए, ताकि समाज में खुशहाली बनी रहे।

उप प्रधानाध्यापक बुद्धदेव उरांव ने बताया कि यह पर्व बुराई पर अच्छाई की जीत, प्रेम और आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने का संदेश देता है। यह पर्व हमें अच्छाई के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
मौके पर शिक्षक सद्दाम हुसैन कलीमुल्लाह अंसारी मेराज अंसारी दिलीप कुमार संजय उरांव फादर अंकित डोना सीमा उरांव संजना कुमारी प्रीति कुमारी मेहरूसी अजीज अजमेरी खातून पुनीता कुमारी निशा कुजूर विभा देवी और सभी बच्चे मौजूद थे।