लातेहार:- जिला मुख्यालय स्थित माकों डाक बंगला में दिन रविवार को प्रांतीय युवा यादव महासभा के युवा जिला कमेटी का विस्तार लेकर बैठक का आयोजन किया गया। जिसका अध्यक्षता प्रांतीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बच्चन कुमार यादव ने किया।
इस बैठक में मुख्य रूप से प्रांतीय यादव महासभा के जिला अध्यक्ष मोहर सिंह यादव और प्रदेश सचिव उषा देवी उपस्थित रहे। इस बैठक में सभी के सर्वसम्मति से प्रांतीय युवा यादव महासभा जिला कमेटी का विस्तार किया गया।रघुवीर यादव को युवा प्रकोष्ठ का प्रदेश संयोजक बनाये जाने पर प्रांतीय यादव महासभा के पदधारियों ने उन्हें बधाई दी है.
जिसमे उपाध्यक्ष मदन यादव, उमेश यादव, निर्मल यादव, विशुनदेव यादव, राजकुमार यादव, सतीश यादव, सचिव पारस यादव, सुरेन्द्र यादव, पिंटू यादव, चिंटू यादव, अखिलेश यादव, फुनेश्वर यादव, महासचिव आलोक कुमार यादव, कोषाध्यक्ष सयलोक यादव, मीडिया प्रभारी नागेंद्र यादव, गारू प्रखण्ड अध्यक्ष उमेश यादव नगर अध्यक्ष सुजीत कुमार यादव, जिला संयोजक प्रीतलाल यादव,कार्यकारी सदस्य संतोष यादव, राहुल यादव, निरंजन यादव, विपिन यादव, मुनिप यादव, बिमलेश यादव समेत कई लोगो को बनाया गया।
सभी नव नियुक्त जिला कमेटियो को माला पहनाकर स्वागत किया गया। वहीं प्रांतीय युवा यादव महासभा के जिलाध्यक्ष बच्चन कुमार यादव ने कहा कि नव नियुक्त सभी जिला कमेटी के लोगो को जो दायित्व मिला हैं उसे ईमानदारी पूर्वक काम करेंगे।
इस मौके पर जिला संयोजक सागर यादव, रंजीत कुमार यादव, रमेश यादव, संतोष यादव, हरिहर यादव, जितेंद्र यादव, शंकर यादव,मनिका प्रखण्ड अध्यक्ष अंकित कुमार, अंजू यादव, रंजन कुमार यादव समेत कई लोगो उपस्थित थे।