अमीन अंसारी की रिपोर्ट,
बेड़ो:- विनय बगीचा स्थित डीएवी विवेकानंद पब्लिक स्कूल के परिसर में शनिवार को विज्ञान सह हस्तकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यर्थियों ने बेकार वस्तुओं का पुनः उपयोग कर विज्ञान व हस्तकला के मॉडल तैयार किया। विद्यार्थियों ने ड्रोन, जेट फाइटर, रोबोट, कार्बन प्यूरीफायर, हाइड्रो इलेक्ट्रिक डेम, स्मार्ट डस्टबिन, लेजर सिक्यूरिटी , ब्लड टेस्ट, डालेशिश मशीन, विंड मिल,कृषि एवं खाद्य सुरक्षा,पानी बचाओ, आपदा प्रबंधन,प्राकृतिक संसाधन,एसिड रैन, वर्किंग मॉडल ऑफ हार्ट, इलेक्ट्रो मैग्नेट, टेरिस फार्मिंग,चंद्रयान 3, पॉल्यूशन, सस्टनेबल एनर्जी,और प्रबंधन समेत हस्तकला एवं सभी राज्यों के वेशभूषा, मधुबनी आर्ट, सूप आर्ट, के विषयों पर अपने मॉडल तैयार किए थे। इसका उदघाटन मुख्य अतिथि करमचंद भगत महाविद्यालय के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार अधिकारी व विद्यालय के निदेशक कैलाश कुमार ने फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर की।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यालय के बाल वैज्ञानिक अपने मॉडल के साथ प्रदर्शनी में शामिल हुए। इन नन्हे-मुन्हे बाल वैज्ञानिकों द्वारा बनाए गए मॉडल में विज्ञान विषय के प्रति रुचि व सोच की झलक दिखाई पड़ी। प्रतियोगिता में शामिल सभी बाल- वैज्ञानिक अपने विज्ञान मॉडल व हस्तकला की प्रस्तुति ज्ञानवर्धक तरीके से किया। जिसका अवलोकन मुख्य अतिथि व बच्चों के अभिभावकों ने किया।और विद्यार्थियों द्वारा बनाये गए मॉडलों की सराहना किया।और प्रदर्शनी में बच्चों से जानकारी भी ली।और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।मौके पर प्रोफेशर प्रदीप कुमार अधिकारी ने कहा कि विद्यालय में इस तरह के आयोजन होने से विद्यार्थियों की प्रतिभा में निखार आता है।
आज विज्ञान का युग है और विद्यार्थियों की इसमें रुचि के साथ आगे बढ़ने में सहायक साबित होगा। इस क्षेत्र के लिए यह स्कूल बहुत ही सराहनीय कार्य कर रही है और बच्चों में वैज्ञानिक प्रतिभा विकसित कर रहे है।निदेशक कैलाश कुमार ने कहा कि इस आयोजन का उद्देश्य विद्यार्थियों के अंदर सहज व सरल तरीके से रचनात्मक शैली का विकास करना है।साथ ही वैज्ञानिक उत्सुकता बढ़ाना और उनके अंदर आत्मविश्वास को मजबूत करना और कुछ नया करने के लिए उन्हें प्रेरित करना है।
उन्होंने कहा कि विद्यालय में प्रत्येक वर्ष विज्ञान व हस्तकला आयोजन किया जाता हैं।जिसमें विद्यालय के सभी विद्यार्थी शामिल होते है। विजेता मॉडलों में जूनियर और सीनियर में बच्चों को सर्टिफिकेट और मेडल देकर सम्मानित किया गया। सभी मॉडलों के जजमेंट के लिए डॉक्टर मोहन प्रकाश और रणजीत कुमार ने किया ।
मौके पर मुखिया सुशांति भगत, पंचायत समिति सदस्य राखी भगत,और एच एम पब्लिक स्कूल चुटिया के निदेशक अरविंद कुमार, होली चाइल्ड पब्लिक स्कूल के निदेशक आलोक बिपिन टोप्पो, आदर्श ग्रामीण पब्लिक स्कूल चान्हो के निदेशक अमीन अंसारी,साइन पब्लिक स्कूल नागजुआ के निदेशक माजिद आलम, बुद्ध पब्लिक स्कूल के निदेशक रणधीर कौशिक, झारखंड पब्लिक स्कूल के निदेशक राहुल प्रसाद,सहित सभी शिक्षक व शिक्षिकाएं मौजूद थी।