सतबरवा से दिनेश यादव की रिर्पोट,

सतबरवा:-( पलामू ) डाल्टनगंज भंडरिया विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रत्याशी आजाद समाज पार्टी से चुनावी मैदान में अजय सिंह चेरो ने डोर टू डोर लहलहे,पोंची, सतबरवा, दुलसुलमा ,मुरमा सहित अन्य लोगों से संपर्क कर अपने पक्ष में मतदान करने को अपील किया।
वही विधायक प्रत्याशी ने ग्रामीणों से कहा कि हमें एक बार मौका दे कर देखें। इस विधानसभा में विकास की गंगा बहेगी। इस विधानसभा में पढ़े लिखे समझदार और गरीबों का ख्याल रखने वाला नेता चाहिए।
हमारे विधानसभा में ऐसे विधायक हैं जो 10 वर्ष में पांच अपना कार्य नहीं बता पाते हैं ।इस विधायक से हम सभी क्या उम्मीद कर सकते हैं कि हमारा क्षेत्र में विकास होगा।
इन सभी कमजोरी को देखते हुए क्षेत्र में जनता के मांग पर हमें चुनावी मैदान में उतरना पड़ा और जनता के लिए लिए आवाज भी बनना होगा।
मौके पर उपस्थित भीम आर्मी सतबरवा प्रखंड अध्यक्ष सुदर्शन कुमार,उपेन्द्र सिंह, सतबरवा प्रखंड के लहलहे पंचायत के कार्यकर्ता मनीष कुमार,लाला सिंह, सुभाष कुमार पासवान, आनंद दास,जितेंद्र कुमार,राजा विक्रम, जिला उपाध्यक्ष सोहेल अयूदी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता शामिल थे।