सीएम सिटी भरतपुर में कुत्तों का आतंक,दूध लेने जा रही 5 साल की बच्ची को चार डॉग्स ने नोंचा

सीएम सिटी भरतपुर में कुत्तों का आतंक,दूध लेने जा रही 5 साल की बच्ची को चार डॉग्स ने नोंचा
Views: 255
0 0
Read Time:1 Minute, 53 Second
सीएम सिटी भरतपुर में कुत्तों का आतंक,दूध लेने जा रही 5 साल की बच्ची को चार डॉग्स ने नोंचा

भरतपुर (आरएनएस)। भरतपुर शहर के कोतवाली थाना इलाके में एक बार फिर से डॉग्स ने एक 5 साल की बच्ची पर हमला कर दिया। बच्ची के शरीर में जगह-जगह दांतों के निशान और घाव हैं। बच्ची दूध लेने जा रही थी। इस दौरान रास्ते में खड़े चार डॉग्स ने अचानक बच्ची पर हमला कर दिया।
बच्ची के पिता कृष्ण मुरारी ने बताया कि घटना नदिया मोहल्ला इलाके की है। मेरी बेटी सुइता दूध लेने के लिए घर से निकली थी। घर से कुछ दूरी पर चार डॉग्स बैठे थे।

जैसे ही मेरी बेटी डॉग्स के पाश से निकली तो, उन्होंने बच्ची पर का दिया और उसे सड़क पर गिरा लिया। चारों डॉग्स ने उसे सिर, हाथ, पैर मुंह पर बुरी तरह नोंच डाला।
आसपास के लोगों ने बच्ची को बचाया और घटना की सूचना बच्ची के परिजनों को दी। जिसके बाद वह बच्ची को लेकर तुरंत आरबीएम अस्पताल पहुंचे। जहां उसे प्राथमिक इलाज देकर छुट्टी दे दी। बच्ची के पिता का कहना है कि इलाके में डॉग्स का आतंक है।

मोहल्ले के 8 से 10 डॉग्स कई लोगों को अपना शिकार बना चुके हैं। इसको लेकर कई बार नगर निगम से शिकायत की गई लेकिन, कोई कार्रवाई नहीं हुई।


इस घटना के बाद से लोग अपने बच्चों को घर से बाहर निकालने से कतरा रहे हैं। घटना के बाद से बच्ची इतनी डर गई है कि वह किसी के सामने आने से सहम रही है।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment