
मनिका:- थाना क्षेत्र के सनराइज स्कूल पास आ रहे बाइक सवार नशे के धूत ने एक बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। जिसके गंभीर रूप से घायल हो गया। जानकारी के अनुसार बताया जा रहा हैं की रमन उरांव लातेहार अपने ससुराल से मनिका आ रहे थे और संजय यादव ग्राम कूरूंद रहने वाला निवासी अपने रिलेशन मनिका के बेसना गांव गए हुए थे और वापस लोटने के क्रम में बाइक सवार ने दूसरे बाइक को जोरदार टक्कर मार दिया।जिससे दोनों बाइक सवार जोरदार टक्कर हो जाने से घटनास्थल पर ही दोनों व्यक्ति घायल हो गया। इधर मनिका थना प्रभारी जयप्रकाश शर्मा को सूचना मिलते ही घटनास्थल पर ए एस आइ मिश्रा मांझी ने अपने दल बल के साथ पहुंचा जहां की दोनों घायल व्यक्ति को अहम भूमिका निभाते हुए मनिका स्वास्थ्य केंद्र में भेजा। जहा डॉक्टर उमेश के द्वारा दोनों इलाज किया। मौके पर उपस्थित प्रदीप दुबे, कन्हाई यादव, बिंदु यादव एवं कई लोग उपस्थित थे