संवाददाता,
लातेहार :- दामोदर घाटी निगम (डीवीसी) ने रविवार को अपना 77 वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। मौके पर शहर के जुबली चौक स्थित डीवीसी कार्यालय में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ डीवीसी के तुबेद कोल माइंन के जीएम अरविंद कुमार ठाकुर ने डीवीसी का ध्वजारोहण कर किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री ठाकुर ने कहा कि आज डीवीसी का 77 वां स्थापना दिवस है। यह हम सब लोगों के लिए सुखद पल है।
उन्होने कहा कि डीवीसी खनन के अलावा अपने सामाजिक दायित्वों के निवर्हन के दौरान सामाजिक सरोकार की गतिविधियों को संचालित करती है। उन्होंने बताया कि डीवीसी संचालित तुबेद कोल माइन खुलने से क्षेत्र में समृदिध आयी है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी तुबेद कोलियरी संचालित करने के लिए कई कंपनियां आयीं, लेकिन वे सफल नहीं हो पायी।
लेकिन डीवीसी ने इसे सफल कर दिखाया है। आज तुबेद कोल माइन से कोयले का खनन व परिवहन हो रहा है। मंच का संचालन डीवीसी के एचआर रवि प्रकाश तिवारी ने किया। उन्होंने कहा कि आज से 77 वर्ष पूर्व डीवीसी की स्थापना हुई थी। तब से डीवीसी सामाजिक सरोकार के प्रति पूरी तरह कटिबद्ध है।