जमशेदपुर :- परसूडीह पुलिस को वाहन चोरी मामले में सफलता हाथ लगी है। परसूडीह पुलिस ने चोरी के तीन मोटरसाइकिल के साथ तीन लोगों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
विगत 27 जून को सारजामदा निवासी सुनील कुमार सिंह की पल्सर मोटरसाइकिल चोरी हुई थी। इस संबंध में परसूडीह थाने में लिखित शिकायत दर्ज की गई थी।
पुलिस ने परसुडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी कर परसूडीह निवासी महावीर सरदार को शक के आधार पर धर दबोचा । जहां महावीर सरदार के पास से पुलिस ने चोरी के पल्सर मोटरसाइकिल को बरामद कर लिया ।
वहीं महावीर सरदार के निशानदेही पर पुलिस ने परसुडीह निवासी महेश सोरेन और आदित्यपुर निवासी कई मामलों में जेल जा चुके आकाश पात्रो को इस मामले में गिरफ्तार किया । जिनके पास से पुलिस ने चोरी के अन्य दो मोटरसाइकिल को भी जब्त किया । तीनों अपराधियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।