विजय महतो व सुनील सिंह बने नये कमेटी मेंबर
जमशेदपुर:- टाटा मोटर्स वर्कर्स यूनियन के एचबीटीएल क्षेत्र में एक कमेटी मेंबर के लिए चुनाव संपन्न हुआ। यहां मतदान की प्रक्रिया सुबह 8:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक चला। तत्पश्चात वोटों की गिनती की गई। जिसमें विजय कुमार महतो को 39 वोट उपेंद्र कुमार को 37 वोट , संतोष कुमार को 28 वोट , अब्दुल रऊफ को 23 वोट प्राप्त हुये। कुल मतदान 127 हुये। इस तरह से विजय कुमार महतो एचबीटीएल क्षेत्र से कमेटी मेंबर निर्वाचित घोषित किये गये।
चुनाव पदाधिकारी विजय कुमार शर्मा ने विजय कुमार महतो को विजयी घोषित किये। वहीं दूसरी ओर बी आई डब्ल्यू क्षेत्र के मात्र एक उम्मीदवार सुनील कुमार सिंह को निर्विरोध होने के कारण उन्हें बी आई डब्ल्यू का कमेटी मेम्बर घोषित किया गया।
पूरी चुनाव प्रक्रिया चुनाव पर्यवेक्षक ई सतीश के देखरेख में संपन्न हुआ। इसके बाद दोनों कमेटी मेंबर के रूप में यूनियन कार्यालय जाकर सभी से मुलाकात किये एवं अध्यक्ष गुरमीत सिंह, महामंत्री आर के सिंह और यूनियन के सलाहकार प्रवीण सिंह का आशीर्वाद प्राप्त किया।