Views: 164
0 0
सतबरवा के कालीचरण अर्जुन मार्केट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

सतबरवा के कालीचरण अर्जुन मार्केट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

सतबरवा(पलामू):- आयुर्वेदिक चिकित्सा से मेरे चश्मा उतरे डॉक्टर जी एन शर्मा ,श्यामसुंदर मिस्त्री सत्यार्थी प्रतिनिधि सतबरवा पलामू ।आयुर्वेदिक चिकित्सा ने मेरे चश्मे उतार दिए । आज मैं आसानी से लैपटॉप चलाता हूं। यह क्षमता है आयुर्वेद की।यह बात दिल्ली से आए हुए प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर जी एन शर्मा ने शुक्रवार 31 मई को सतबरवा…

सतबरवा के कालीचरण अर्जुन मार्केट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन
Read Time:2 Minute, 44 Second
सतबरवा के कालीचरण अर्जुन मार्केट में निःशुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

सतबरवा(पलामू):- आयुर्वेदिक चिकित्सा से मेरे चश्मा उतरे डॉक्टर जी एन शर्मा ,श्यामसुंदर मिस्त्री सत्यार्थी प्रतिनिधि सतबरवा पलामू ।आयुर्वेदिक चिकित्सा ने मेरे चश्मे उतार दिए । आज मैं आसानी से लैपटॉप चलाता हूं। यह क्षमता है आयुर्वेद की।यह बात दिल्ली से आए हुए प्रसिद्ध आयुर्वेदिक चिकित्सक डॉक्टर जी एन शर्मा ने शुक्रवार 31 मई को सतबरवा के कालीचरण अर्जुन मार्केट में चिकित्सा शिविर में कही। इन्होंने कहा की बहुत सारी अंग्रेजी दवावों के सेवन से न्यूरोलॉजिकल बीमारी उत्पन्न होती है। आयुर्वेदिक इलाज से बीमारियों का जड़ से नाश हो जाता है।इन्होंने कहा कि लोगों का लाइफस्टाइल आज घातक सिद्ध हो रहा है।बहुत सारी अंग्रेजी दवावों के सेवन के कारण शुगर बीपी थायराइड जैसी न्यूरोलॉजिकल बीमारी उत्पन्न हो जा रही हैं।पेन किलर के घातक परिणाम देखे जा रहे हैं। इन्होंने कहा स्वास्थ्य रक्षा के लिए अपनाए जाने वाले प्राकृतिक तरीके से ना तो कोई साइड इफेक्ट होता है। बल्कि की बीमारियों का समूल नाश हो जाता है।जी एन शर्मा अमूल्य हब्स के स्वास्थ्य जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को कालीचरण अर्जुन मार्केट में आयोजित निशुल्क चिकित्सा शिविर में बोल रहे थे। स्वास्थ्य को कैसे प्राकृतिक रूप से ठीक रखा जाए या उत्पन्न गड़बड़ियां का समाधान कैसे किया जाए विषय पर इन्होंने गंभीरता से प्रकाश डाला।कई पीड़ितों का इन्होंने निशुल्क चेकअप भी किया। और जिंदगी को स्वस्थ निरोग व खुशहाल बनाए रखने के लिए कई टिप्स भी दिए। इनके वक्तव्य अनेक पीड़ितों उनके परिजनों सहित कई चिकित्सकों ने भी ध्यान से सुना। जिनमें डॉ मनोज कुमार,डॉक्टर अमित कुमार, डॉक्टर विजय कुमार मुख्य रूप से शामिल थे।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports