घाघरा गुमला से प्रेम कुमार साहू की रिर्पोट:-
घाघरा (गुमला):- घाघरा थाना छेत्र के कोटामाटी टंगराटोली निवासी मुन्ना उरांव के घर मे आग लग जाने से करीब एक लाख रुपये का नुकसान हुवा। घटना शुक्रवार पूर्वाह्न करीब आठ बजे की है। इस बावत घर के मुखिया मुन्ना उरांव एवं पत्नी ललिता देवी ने बताया कि उसके तीन बच्चे स्कूल गए हुवे थे जबकि एक बच्चा मवेशी चराने और सबसे छोटा चार वर्षीय बच्चे को मां ललिता सुबह करीब 7 बजे खाना देकर कुवां खुदाई में मजदूरी करने चली गयी जबकि पति मुन्ना उससे पहले ही घाघरा के एक होटल जहां वह प्रतिदिन काम किया करता था वहां चला आया था। करीब आठ बजे सुबह मुन्ना के घर से धुवाँ देख आस पड़ोस के लोगों ने सोचा कि खाना पकाया जा रहा होगा लेकिन जब धुवाँ कम होने के बजाय बढ़ता गया तो लोगों को कुछ अनहोनी की आशंका हुवी और मुन्ना के घर पहुचे तो देखा कि घर मे आग लग गयी है।
पास में ही टंकी से पाइप जोड़ एवं मुन्ना के घर मे गिरे हुवे बालू के सहारे आग को बुझाने का प्रयास किया गया। इधर ग्रामीणों द्वारा मुन्ना को दूरभाष पर घर मे आग लगने की सूचना दे दी गयी थी। मुन्ना किसी के बाइक से अपने घर पहुचा तब तक उसकी पत्नी भी आ चुकी थी। सबों ने मिलकर आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन तब तक घर के छत में प्रयुक्त काठ में आग पकड़ ली थी और काठ जलने से छत पर लगे एस्बेस्टस धरासायी हो गिरकर छतिग्रस्त हो गया साथ ही कमरे में रखे धान सहित हल आदि जलकर राख हो गए। घर मे आगजनी में हुवे नुकसान को लेकर मुन्ना ने अंचल प्रशाशन से मुवावजे की मांग की है।