Views: 511
0 0
एक निश्चित विज़न के बिना मिशन कभी पूरा नहीं हो सकता: शिव कुमार

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

एक निश्चित विज़न के बिना मिशन कभी पूरा नहीं हो सकता: शिव कुमार

संवाददातामहुआडांड़/लातेहार :- संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ के सभागार में विद्यार्थीयों और प्रोफेसर्स क्षमता निर्माण हेतु कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम)का अयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि कॉलेज के वास्तुकार व वास्तुविद् फादर बॉब स्लैटरी तथा ऑस्ट्रेलिया निवासी मिस्टर शिव कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत गाकर व अतिथियों को गुलदस्ता…

एक निश्चित विज़न के बिना मिशन कभी पूरा नहीं हो सकता: शिव कुमार
Read Time:3 Minute, 18 Second
एक निश्चित विज़न के बिना मिशन कभी पूरा नहीं हो सकता: शिव कुमार


संवाददाता
महुआडांड़/लातेहार :- संत जेवियर्स कॉलेज महुआडांड़ के सभागार में विद्यार्थीयों और प्रोफेसर्स क्षमता निर्माण हेतु कार्यक्रम (कैपेसिटी बिल्डिंग प्रोग्राम)का अयोजन किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि कॉलेज के वास्तुकार व वास्तुविद् फादर बॉब स्लैटरी तथा ऑस्ट्रेलिया निवासी मिस्टर शिव कुमार उपस्थित थे। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों के द्वारा स्वागत गीत गाकर व अतिथियों को गुलदस्ता देकर की गई।इस अवसर पर फादर बॉब स्लैटरी ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन के विषम परिस्थितियों में भी हमेशा आशान्वित रहकर सकारात्मक विचार के साथ निरंतर गतिशील रहना चाहिए तभी वे सफलता के चरम लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। वहीं अतिथि शिव कुमार ने कहा कि यदि आपके जीवन में किसी लक्ष्य को प्राप्त करने का एक निश्चित विज़न है और आप अपने विज़न के प्रति समर्पित और प्रतिबद्ध हैं तो कठिन परिश्रम को माध्यम बनाकर आप अपने लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि विज़न के बिना मिशन को कभी प्राप्त नहीं किया जा सकता है। इसके पश्चात् प्राचार्य डॉ जोश ने उन विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया, जिन्होंने नीलांबर पीतांबर विश्वविद्यालय स्तरीय प्रतियोगिता में सर्वोच्च स्थान लाकर महाविद्यालय का नाम रौशन किया। इनमें नृत्य , भाषण , गायन, चित्रकारी प्रतियोगिता में क्रमश: नैंसी बाखला, अंजू कुजुर, सुष्मिता लुगुन , तथा निशा नगेशिया सम्मिलित हैं। एनएसएस के तरफ़ से कॉलेज उनके सर्वोच्च भागीदारी और बेहतरीन प्रदर्शन के लिए के विद्यार्थियों को शील्ड व मेडल भी प्रदान किया गया। कार्यक्रम की मंच संचालिका भूगोल विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर और विभागाध्यक्ष मिस शेफाली प्रकाश का अतुलनीय योगदान रहा। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विशेष योगदान उप प्राचार्या सिस्टर कैसलिन जूलिएट, उप प्राचार्य फादर समीर टोप्पो, सभी असिस्टेंट प्रोफेसर्सगण का रहा। असिस्टेंट प्रोफ़ेसर रोनित मार्सल ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए विशेष अतिथियों तथा प्रोफेसर्सगण को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Loading

एक निश्चित विज़न के बिना मिशन कभी पूरा नहीं हो सकता: शिव कुमार

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Latest News

View All

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports

You May Have Missed