फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप
Views: 249
1 0
Read Time:3 Minute, 58 Second
फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप


संवाददाता,
लातेहार :- सदर थाना क्षेत्र के पोचरा गांव में बुधवार को पप्पू साव पिता डोमन साव की पत्नी फूल कुमारी का शव फंदे से लटका मिला। इस संबंध में परिजनों ने सदर थाने में आवेदन देकर मामला दर्ज कराया है।मिली जानकारी के अनुसार पप्पू साव की पत्नी फूल कुमारी का शव बुधवार को उसके ही घर में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की जानकारी मिलने पर ससुराल वालों ने उसे फंदे से उतारा और पुलिस को सूचना दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और विवाहिता के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए लातेहार सदर अस्पताल भेज दिया। इसके बाद विवाहिता के परिजनों को घटना की जानकारी दी गयी।घटना की सूचना मिलने पर विवाहिता के माता-पिता और अन्य परिजन लातेहार सदर अस्पताल पहुंचे। इस दौरान परिजनों ने ससुराल वालों पर अपनी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया और कहा कि उनकी बेटी को दहेज के लिए हमेशा प्रताड़ित किया जाता था।विवाहिता के पिता चैनपुर, पलामू निवासी ध्रुव प्रसाद ने बताया कि 12 मार्च 2020 को उन्होंने अपनी बेटी की शादी पोचरा निवासी डोमन साव के पुत्र पप्पू साव के साथ हिंदू रीति-रिवाज से की थी। शादी के एक साल बाद दहेज को लेकर मेरी बेटी को ससुर डोमन साव, सास सरिता देवी, पति पप्पू साव, देवर शुभम व अंकित हमेशा मारपीट करते थे। इसकी जानकारी उनकी बेटी हमेशा मोबाइल पर देती रहती थी। इसे लेकर गांव में पांच बार पंचायत बुलायी गयी, जिसमें चार पहिया वाहन की मांग की गयी। चारपहिया वाहन न देने पर बेटी को छोड़ देने की धमकी भी दी गयी थी। पिता ने बताया कि जब भी पंचायत बुलायी जाती थी, तो लड़के के मामा रूपेश साव, कमलेश साव और मिथिलेश साव उपस्थित होते थे और लोगों को भड़काते थे।विवाहिता के पिता ने बताया कि पंचायत में चारपहिया वाहन की मांग पूरी करने के लिए हमने चार लाख रुपये में जमीन गिरवी रखकर बेटी के ससुराल वालों को दे दी। इसके बाद भी वे मेरी बेटी को प्रताड़ित और मारपीट करते रहे। इसकी सूचना मिलने पर मैं खुद पोचरा आया और बेटी के ससुरालवालों से बात की। इस दौरान पप्पू साव ने कहा कि उसे दो भर की चेन और दो सोने की अंगूठी दे दो, फिर ऐसी कोई घटना नहीं होगी। लेकिन गरीबी के कारण मैं उनकी मांग पूरी नहीं कर सका। इसी बीच बुधवार की सुबह 11 बजे इन लोगों ने सूचना दिया कि आपकी बेटी ने फांसी लगा ली है। विवाहिता के पिता ने थाने को दिये आवेदन में हत्या के दोषी ससुरालवालों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है। दिये गये आवेदन के आधार पर पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के अनुसार पुलिस आरोपी पति पप्पू साव को थाने में रखकर पूछताछ कर रही है।

Loading

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव, मायके वालों ने ससुराल वालों पर लगाया हत्या का आरोप

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment