Views: 457
0 0
झारखंड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट में लातेहार लोक गायक रवि कांत भगत ने जीता तीसरा पुरस्कार मुख्य निवार्चन पदाधिकारी के. रवि ने किया पुरस्कृत

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

झारखंड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट में लातेहार लोक गायक रवि कांत भगत ने जीता तीसरा पुरस्कार मुख्य निवार्चन पदाधिकारी के. रवि ने किया पुरस्कृत

संवाददातालातेहार। आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड निर्वाचन आयोग के द्वारा झारखंड वोटर अवेयरनस कांटेस्ट का आयोजन 29 अप्रैल को निर्वाचन भवन में किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से 20 म्यूजिक वीडिओ एलबम अलबम शामिल थे। प्रतियोगिता में लातेहार जिले के लोक कलाकार रवि कांत भगत को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ।…

झारखंड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट में लातेहार लोक गायक रवि कांत भगत ने जीता तीसरा पुरस्कार मुख्य निवार्चन पदाधिकारी के. रवि ने किया पुरस्कृत
Read Time:2 Minute, 18 Second
झारखंड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट में लातेहार लोक गायक रवि कांत भगत ने जीता तीसरा पुरस्कार मुख्य निवार्चन पदाधिकारी के. रवि ने किया पुरस्कृत

संवाददाता
लातेहार। आसन्न लोकसभा चुनाव को लेकर झारखंड निर्वाचन आयोग के द्वारा झारखंड वोटर अवेयरनस कांटेस्ट का आयोजन 29 अप्रैल को निर्वाचन भवन में किया गया। इस प्रतियोगिता में झारखंड के सभी जिलों से 20 म्यूजिक वीडिओ एलबम अलबम शामिल थे। प्रतियोगिता में लातेहार जिले के लोक कलाकार रवि कांत भगत को तीसरा पुरस्कार प्राप्त हुआ। झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी (सीइओ) के रवि ने रविकांत भगत को नकद पुरस्कार सहित ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र भेंट कर सम्मानित किया। फ्रीडम फाइटर से बातचीत करते हुए रविकांत भगत ने बताया कि उसने वोटर अवेर्नेस को ले कर एक नागपुरी गीत तैयार किया था। गीत के बोल थे हमीन हेकि भारत वासी, हमीन हेकि जिम्मेदार नागरिक, चला सभे करब मतदान, ई है संविधान के वरदान, देश के बेहतरी चुनब सरकार। उन्होने बताया कि इस गीत को खुद उन्होने लिखा और गाया है। जबकि संगीत सुकुल उरांव ने दिया है। एलबम में दिनेश देवा, विजय प्रभाकर, रिंकु उरांव, लवकेश उरांव, अंकिता बेक, बालकरण उरांव व सबिता उरांव ने अभिनय किया है। जबकि कैमरा एवं एडीटिंग रांची के रवि मुंडा ने किया है। रविकांत ने कहा कि चुनाव लोकतंत्र का महापर्व है और लोगों को अपने घरों से निकल कर मतदान अवश्य करना चाहिए।एक सशक्त लोकतंत्र के लिए शत प्रतिशत मतदान आवश्यक है। बता दें कि झारखंड रत्न से सम्मानित रविकांत भगत ने कुडुख व नागपुरी भाषा में एक वीडिओ एलबम का निर्माण किया है और कई कई पुरस्कार जीते हैं।

Loading

झारखंड वोटर अवेयरनेस कांटेस्ट में लातेहार लोक गायक रवि कांत भगत ने जीता तीसरा पुरस्कार मुख्य निवार्चन पदाधिकारी के. रवि ने किया पुरस्कृत

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports