
झारखंड में पलामू सीट को लेकर कांग्रेस और राजद के बीच मामला अब भी फंसा है।पलामू सीट पर राजद अपना हक जता रहा है। वहीं ये सीट कांग्रेस के खाते में आई है, जो उसे छोड़ने को तैयार नहीं।
पलामू सीट पर राजद अपना हक जता रहा है। वहीं ये सीट कांग्रेस के खाते में आई है, जो उसे छोड़ने को तैयार नहीं।
कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर मंगलवार को रांची वापस लौटे। ठाकुर उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा के लिए नई दिल्ली बुलाया गया था। दिल्ली में केंद्रीय नेतृत्व ने सीट को लेकर चर्चा की है। झारखंड में कांग्रेस के हिस्से 14 में से सात सीटें आई है। सात में से दो सीटों पर कांग्रेस ने चुनाव के उम्मीदवार का ऐलान कर दिया लेकिन पांच सीटों पर अब भी सहमति बनी नहीं है। पांच सीटों पर उम्मीदवारों के नाम की सूची केंद्रीय नेतृत्व को भेजी गई है।
कांग्रेस अपना हिस्सा किसी को नहीं देगी
दिल्ली से वापस लौटे राजेश ठाकुर ने कहा- हमारे हिस्से में सात सीटें आई है। कांग्रेस अपने हिस्से से किसी को सीट नहीं देने जा रही है। उम्मीदवारों के नाम भेजे गए हैं इस मामले में अंतिम फैसला केंद्रीय नेतृत्व को लेना है। इस सीट पर मामला फंसा है क्योंकि कांग्रेस पलामू से अपना उम्मीदवार उतारना चाहती हैजबकि राजद इस सीट पर पहले से दावा कर रहा है। राजद विधायक सत्यानंद भोक्ता ने इस सीट से ममता भुईंया के नाम का ऐलान कर दिया है।कांग्रेस तीन दिनों के बाद लेगी फैसला
कांग्रेस ने पलामू सहित बाकी बची सीटों के लिए उम्मीदवारों के नाम की संभावित लिस्ट केंद्रीय नेतृत्व के पास भेज दी है। तीन दिनों के बाद इस पर बैठक होने की संभावना है। इसी बैठक में पार्टी अंतिम निर्णय लेगी। यह पहली बार नहीं है जब राजद इन दोनों सीटों पर दावा कर रहा है।