Views: 263
0 0
स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने की बैठक,अगले एक माह का शेड्यूल तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जोर

NEWS APPRAISAL

न्यूज पेपर,Latest Breaking News,R.N.I-NO-JHAHIN/2021/85246

, ,

स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने की बैठक,अगले एक माह का शेड्यूल तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जोर

मेदिनीनगर (पलामू) आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान हो,इसे सुनिश्चित करने को लेकर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने जेएसएलपीएस के डीपीएम, बीपीएम व सभी सामुदायिक समन्वयक संग बैठक कर जिले में स्वीप कार्यक्रम के गतिविधियों पर चर्चा की।समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी से अपने-अपने क्रिएटिव आईडियाज से लोगों को मतदान…

स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने की बैठक,अगले एक माह का शेड्यूल तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जोर
Read Time:2 Minute, 51 Second
स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने की बैठक,अगले एक माह का शेड्यूल तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जोर

मेदिनीनगर (पलामू) आगामी लोकसभा चुनाव में अधिकाधिक मतदान हो,इसे सुनिश्चित करने को लेकर स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने जेएसएलपीएस के डीपीएम, बीपीएम व सभी सामुदायिक समन्वयक संग बैठक कर जिले में स्वीप कार्यक्रम के गतिविधियों पर चर्चा की।समाहरणालय के सभागार में आयोजित बैठक में उन्होंने सभी से अपने-अपने क्रिएटिव आईडियाज से लोगों को मतदान करने हेतु प्रेरित करने की बात कही।

डीपीएम को अगले एक माह का शेड्यूल तैयार करने के निर्देश

बैठक में उन्होंने जेएसएलपीएस के डीपीएम को अगले एक माह का शेड्यूल तैयार करने व उसके अनुरूप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने पर बल दिया।उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जहां 50 प्रतिशत से कम वोटिंग हुआ है वहां विशेष रूप से मतदाता जागरूकता का कार्यक्रम चलाएं।उन्होंने कहा कि जेएसएलपीएस का जहां भी प्रोडक्शन यूनिट है वहां प्रदर्शनी के माध्यम से लोगों के बीच वोटिंग करने का संदेश दिया जाए।इसके साथ ही मतदान के एक दिन पूर्व मतदान केंद्र की ओर जाने वाले रास्तों को अबीर गुलाल से सजायें,ताकि अगले दिन मतदान के दिन मतदाता को सुखद एहसास हो।उन्होंने कहा कि एसएचजी की दीदी लोग महिलाओं का चौपाल लगायें व उन्हें भी मतदान हेतु जागरूक करें।

स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने की बैठक,अगले एक माह का शेड्यूल तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जोर

बसों व ऑटो में भी चलेगा मतदाता जागरूकता अभियान

स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी रवि कुमार ने मंगलवार को बस ऑनर एसोसिएशन व ऑटो ऑनर एसोसिएशन के प्रतिनिधियों संग भी बैठक की।उन्होंने कहा कि दोनों ही वाहनों के जरिए सैकड़ो लोग रोजाना आवागमन करते हैं ऐसे में यह मतदाता जागरूकता का बेहतर प्लेटफार्म है।उन्होंने कहा कि आप लोगों को प्रचार सामग्री उपलब्ध करवा दी जाएगी ऐसे में आप सभी से अनुरोध है कि आप लोग सभी वाहनों पर जागरूकता अभियान चलाएं।उन्होंने कहा कि लोकतंत्र के इस महापर्व में आप अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।मौके पर उपरोक्त के अलावे अन्य उपस्थित रहे।

Loading

स्वीप कोषांग के नोडल पदाधिकारी ने की बैठक,अगले एक माह का शेड्यूल तैयार कर जागरूकता कार्यक्रम पर दिया जोर

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

About the Author

NEWS APPRAISAL Avatar

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

About the Author

NewsAppraisal.in एक स्वतंत्र डिजिटल न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो झारखंड सहित देश-प्रदेश की ताज़ा, सटीक और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

Search the Archives

Access over the years of investigative journalism and breaking reports