स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कैंडल मार्च का किया गया आयोजन…

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कैंडल मार्च का किया गया आयोजन…
Views: 151
0 0
Read Time:3 Minute, 12 Second

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कैंडल मार्च का किया गया आयोजन…

लातेहार:-आसन्न लोकसभा निर्वाचन 2024 में शत प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 02.04.2024 को स्वीप कार्यक्रम के तहत समाहरणालय परिसर में मतदाता जागरुकता कैंडल मार्च का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्रीमती गरिमा सिंह के द्वारा कैंडल जलाकर मतदाता जागरुकता कैंडल मार्च की शुरूआत की गई। इस दौरान जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त ने मौके पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों,जनप्रतिनिधियों, छात्र-छात्राओं, सेविका,सहायिका आदि को मतदान के प्रति जागरूक करने के लिए मतदाता शपथ ग्रहण कराया।


इसके अलावे जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त द्वारा मतदाताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से Election Masscot “i-Bhai” का लोकार्पण किया गया।

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कैंडल मार्च का किया गया आयोजन…

उपायुक्त महोदया द्वारा जानकारी देते हुए बताया गया कि स्वीप मतदाता जागरूकता कार्यक्रम के तहत आसन्न लोकसभा चुनाव 2024 के प्रति मतदाताओं को जागरुक करने व मतदान के दिन बूथों पर जाकर मतदान करने के लिए प्रेरित करने की दिशा में जिला अंतर्गत विविध जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। इसी क्रम में आज जिला प्रशासन के तत्वाधान में मतदाता जागरूकता कैंडल मार्च का आयोजन किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य मतदाताओं को जागरूक करना है। इससे अधिक से अधिक लोग मतदान के लिए घरों से बाहर आएं और मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी हो सकें। साथ ही सभी को मतदान के प्रति जागरूक किया जा सकें।*
कैंडल मार्च समाहरणालय परिसर से रवाना होकर थाना चौक में समाप्त हुआ। जिसमें सभी जिला स्तरीय पदाधिकारी, कर्मी , विद्यार्थियों, सेविका सहायिका ने बढ़चढ़कर भाग लिया। इस दौरान सभी को लोकतंत्र में मतदान की आवश्यकता के बारे में बताया एवं आगामी लोक सभा निर्वाचन में शत प्रतिशत मतदान हेतु सभी को जागरूक करने के लिए प्रेरित किया गया। इस दौरान सभी के द्वारा मतदान नारों का भी उदघोष किया गया।
अभियान का नेतृत्व आईटीडीए निदेशक श्री प्रवीण कुमार गागराई, उप विकास आयुक्त श्री सुरजीत कुमार सिंह, अपर समाहर्ता श्री रामा रविदास, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी डॉ चंदन द्वारा किया गया।

Loading

स्वीप कार्यक्रम के तहत मतदाता जागरुकता कैंडल मार्च का किया गया आयोजन…

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment