अगरतला ,(आरएनएस)। त्रिपुरा के कैलाशहर के मुगुरुली में बीएसएफ की गोलीबारी में मारे गए बांग्लादेशी तस्कर का शव दोनों देशों के सीमा रक्षकों और पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में उसके परिवार के सदस्यों को सौंप दिया गया है। यह जानकारी पुलिस ने दी।
कैलाशहर के उपविभागीय पुलिस अधिकारी, जयंत कर्माकर ने कहा कि पोस्टमार्टम और अन्य चिकित्सा और कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद परवेज उर्फ सद्दाम हुसैन के रूप में पहचाने गए बांग्लादेशी तस्कर का शव मृतक के पिता को सौंप दिया गया।मारा गया तस्कर मौलवीबाजार जिले के कुलौरा थाने के दस्तकी गांव का रहने वाला है। रविवार को त्रिपुरा के उनाकोटी जिले में भारत-बांग्लादेश सीमा पर भारत और बांग्लादेश, दोनों के लगभग 40 तस्करों द्वारा घेरेे जाने के बाद बीएसएफ जवानों की गोलीबारी में बांग्लादेशी तस्कर की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया।बीएसएफ के जवानों ने तस्करों को चुनौती दी थी और उन्हें रुकने का आदेश दिया था, लेकिन तस्करों ने उनकी बात नहीं मानी, उलटे आक्रामक हो गए, टीम को घेर लिया, बीएसएफ कर्मी पर हमला किया, हथियार छीनने की कोशिश की और उसे बांग्लादेशी क्षेत्र में खींचने की कोशिश की। बीएसएफ जवान के माथे पर गंभीर चोट लगी और उसे पास के जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत अब स्थिर है।
00
(नई दिल्ली)हिंद महासागर में समुद्री डकैतों व आतंकवाद से निपटने के लिए भारत प्रतिबद्ध : पीएम मोदी
नई दिल्ली (आरएनएस)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि भारत हिंद महासागर में जहाजों के परिवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री डकैती व आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने सोमवार को अपहृत बुल्गारियाई जहाज एमवी रुएन के सफल बचाव अभियान चलाने के लिए भारतीय नौसेना के प्रति बुल्गारिया के राष्ट्रपति रुमेन राडेव के आभार की सराहना करते हुए यह बात कही।पीएम मोदी ने एक्स पर अपने संदेश में कहा, राष्ट्रपति आपके संदेश की हम सराहना करते हैं। हमें खुशी है कि सात बुल्गारियाई नागरिक सुरक्षित हैं और जल्द ही घर लौट जाएंगे। भारत हिंद महासागर में नौवहन की स्वतंत्रता की रक्षा करने और समुद्री डकैतों व आतंकवाद से निपटने के लिए प्रतिबद्ध है। जहाज ‘रूएनÓ का पिछले साल दिसंबर में अरब सागर में समुद्री लुटेरों ने अपहरण कर लिया था।एक्स पर एक पोस्ट में, बुल्गारियाई राष्ट्रपति ने कहा, अपहृत बुल्गेरियाई जहाज रुएन और सात बुल्गारियाई नागरिकों सहित उसके चालक दल को बचाने के लिए भारतीय नौसेना की बहादुरी भरी कार्रवाई के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को मेरा हार्दिक आभार। इससे पहले, बुल्गारिया की विदेश मंत्री मारिया गेब्रियल ने कहा था कि उन्होंने भारतीय नौसेना के ऑपरेशन पर बुल्गारिया में भारतीय राजदूत संजय राणा से बातचीत की और बुल्गारियाई नागरिकों को बचाने के लिए उन्हें धन्यवाद दिया।