सुजित कुमार मेहता,
बिशुनपुरा:- प्रखंड मुख्यालय के संध्या राजकीय मध्य विद्यालय के प्रांगण में अखिल भारतीय कुशवाहा महासभा द्वारा होली मिलन समारोह का आयोजन कुशवाहा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुशवाहा श्रीकांत कुशवाहा के अध्यक्षता में संपन्न हुआ।जहां बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से आए कुशवाहा परिवार के लोगों ने पहले बैठक किया एव बैठक के अंत में एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर गले लगे एवं आने वाले होली की अग्रिम बधाई भी दिए। वहीं उपस्थित कुशवाहा महासभा इकाई बिशुनपुरा के प्रखंड अध्यक्ष अशोक कुमार मेहता ने अपने समाज के लोगों से कहा की आने वाले होली को सभी कोई शांति पूर्ण तरीके से मनाए।
वहीं कुशवाहा महासभा के जिला अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा ने बैठक में उपस्थित सभी को आने वाले होली की शुभकामनाएं दिए।वहीं होली मिलन समारोह में कुशवाहा महासभा जिला के अध्यक्ष श्रीकांत कुशवाहा,संजय कुशवाहा,रंजीत कुमार मेहता,रवि कुमार मेहता,अध्यक्ष शिक्षक अशोक कुमार मेहता,सचिव शिक्षक मनोज कुमार मेहता,कोषाध्यक्ष अखिलेश कुमार कुशवाहा,हलकन सिंह कुशवाहा,देवेंद्र मेहता,बनारसी मेहता,रामप्रवेश मेहता,अंबिका मेहता,गोपाल मेहता,प्रदीप कुमार मेहता
अखिलेश मेहता,मुकेश कुमार मेहता, आकाश कुमार मेहता, चंदन मेहता ,अजीत मेहता,अक्षय मेहता, देवेंद्र मेहता सहित कई लोग उपस्थित थे।