छिपादोहर से दिनेश यादव का रिपोर्ट:-
लातेहार:- छिपादोहर पंचायत के परियोजना +2 उच्च विद्यालय छिपादोहर के प्रांगण में ,भाजयुमो मंडल अध्यक्ष श्री बृजमोहन सिंह के नेतृत्व में सभी युवाओं के बीच युवा चौपाल कार्यक्रम चलाया गया।इस कार्यक्रम में उपस्थित युवा चौपाल कार्यक्रम के मनिका विधानसभा संयोजक अजय प्रसाद,छिपादोहर मंडल विस्तारक सुमंत यादव, सांसद प्रतिनिधि अजय सोनी ,भाजपा मंडल अध्यक्ष मुंद्रिका सिंह,युवा चौपाल कार्यक्रम के प्रवक्ता सह महामंत्री मुन्ना गुप्ता सभी वक्ताओं के द्वारा कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा चलाई गई सभी जन कल्याणकारी योजनाओं को बारे में विस्तृत रूप से बताने का काम किया।
सभी युवाओं से 2024 लोकसभा चुनाव में फिर एक बार मोदी सरकार अबकी बार 400 पर का संकल्प दिलाया और सभी भाजपा कार्यकर्ताओं को द्वारा सभी पंचायत में युवा चौपाल कार्यक्रम करने को लेकर जिम्मेवारी सोपा गया। यह कार्यक्रम 24 फरवरी से 4 मार्च तक सभी पंचायत में चला कर केंद्र सरकार के सभी जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दिया जाएगा।मौके पर उपस्थित भाजयुमो महामंत्री चंद्रदीप सिंह, उपाध्यक्ष सुरेश सिंह ,हरेंद्र प्रसाद, अल्पसंख्यक मोर्चा मंडल अध्यक्ष जाकिर अंसारी, बृजदेव प्रसाद, मुखदेव राम ,अवधेश सिंह समेत काफी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे।