- गोकुल पब्लिक स्कूल का द्वितीय वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया।
- उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों, शिक्षकों और कर्मियों को सम्मानित किया गया।
दानिश पटेल की रिपोर्ट,
रामगढ़:- जिले के गोला प्रखंड के मठवाटांड के गोकुल धाम स्थित गोकुल पब्लिक स्कूल गोला में मंगलवार शाम को विद्यालय का द्वितीय स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में पतंजलि योगपीठ भारत स्वाभिमान झारखंड के राज्य प्रभारी रामजीवन पांडे पहुंचे हुए थे।जिन्होंने सभी को यह संदेश दिया कि बच्चों में विकास करना सिर्फ शिक्षको की नहीं अभिभावकों का भी कर्तव्य है, दोनो के तालमेल से ही बच्चों का उज्जवल भविष्य बनता हैं। इस कार्यक्रम में विद्यालय के सभी बच्चों ने बेहतर प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम में बच्चों और शिक्षकों के पूरे वर्ष में किए गए कार्य को देखते हुए अवार्ड से सम्मानित किया गया। जिसमें स्टूडेंट ऑफ़ द ईयर अमन कुमार को मिला। बाकी बच्चों को बेस्ट डांसर, बेस्ट एकेडमिक, बेस्ट डिसिप्लिन, बेस्ट एक्टिविटी, बेस्ट अटेंडेंस से सम्मानित किया गया।शिक्षको में बेस्ट टीचर ऑफ़ द ईयर जूनियर सोनल कुमारी और बेस्ट टीचर ऑफ़ द ईयर सीनियर निधि चौधरी को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया।विद्यालय के सभी ड्राइवर्स और आया दीदी को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
अभिभावकों ने बढ़ चढ़ कर कार्यक्रम में शामिल होकर सभी को प्रोत्साहित किया। विद्यालय के प्रबंधक प्रवेश कुमार ने अतिथियों,सभी बच्चों और अभिभावकों का धन्यवाद देते हुए कहा कि कार्यक्रम विद्यालय के सभी सदस्य और बच्चो के कड़ी मेहनत से सफल रहा। आगे उन्होंने बच्चो को अच्छी और बेहतर शिक्षा का मजबूत नीव देने का वादा किया। मौके प्रिंसिपल ताप्ती कुमारी,शिक्षिका नेहा, पूनम, हर्षिता, अंजली,सोनल, निधि, प्रिंसी, एकता, शालिनी,दीपिका,अन्नू,कृति, लक्ष्मी, निकिता, कुमकुम , शिक्षकों सहित सैंकड़ों लोग शामिल थे।