मकर संक्रांति पर गरीबों के बीच 200 कंबल का किया वितरण

फोटो :लातेहार : जिला मुख्यालय के बहेराटाड़ में मकर संक्रांति के अवसर पर अखिल झारखंड कामगार यूनियन की ओर से जरूरतमंदों, गरीबों के बीच कंबल, चूड़ा व गुड़ का वितरण किया गया। मौके पर मुख्य अतिथि लातेहार विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी युवा नेता श्रवण पासवान ने कहा कि जरूरतमंदों को सेवा और सहयोग करना संस्था का मुख्य उद्देश्य हैं। इसके लिए हमारी संस्था समय-समय पर लोगों को जागरूक और उनके मूलभूत अधिकारों के प्रति आवाज़ उठाती है। उन्होंने कहा की समाज से ही सरकार है। इसलिए सामाजिक कार्यों के प्रति लोगों को अपनी मूलभूत अधिकार व कर्तव्यों की जानकारी होनी चाहिए। लोगों को सहयोग हेतू संस्था हर समय तत्पर रहती है। इस दौरान 200 गरीबों के बीच कंबल का वितरण किया गया। इस मौके पर लंबू भुइयां, जुबैर अंसारी, नंदकिशोर यादव, भुनेश्वर राम, मिथिलेश पासवान, गजेंद्र प्रसाद समेत कई लोग उपस्थित थे।