लातेहारः-जिला मुख्यालय स्थित परिसदन भवन में पूर्व मंत्री सह भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गिरिनाथ सिंह के द्वारा प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए, मंत्री श्री सिंह ने प्रधानमंत्री के महत्वकांक्षी योजनाओं के बारे में जानकारी दिया।साथ ही वर्तमान राज्य सरकार हेमंत सोरेन कि कार्यप्रणाली को ग़लत बताया उन्होंने कहा कि आज पुलिस को 13 महीने कि वेतन मिलती है फिर भी बालू भी पुलिस को ही दे दिया गया है। जबकि यह खनन विभाग का काम था। वहीं गांडेय विधानसभा जेएमएम सरफराज अहमद के इस्तीफे पर उन्होंने राज्य सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि अहम खुद इस्तीफा नहीं दिया है बल्कि उन्हें इसके लिए मजबूर किया गया है क्योंकि सीएम हेमंत सोरेन अपनी पत्नी कल्पना सोरेन को वहां से विधानसभा चुनाव लड़वा सकें। इसमें कहीं न कहीं हेमंत सरकार कि चाल है। वहीं आगे उन्होंने राज्य सरकार
हेमंत सोरेन पर कड़ी प्रहार करते हुए कहा कि ईडी द्वारा समन भेजने पर भी हेमंत सोरेन को उपस्थित नहीं होना भी बड़ा सवाल खड़ा करता है।जब पहले एक बार उन्होंने गया था फिर दोबारा नहीं जाने का कारण क्या है अगर ओ सच्चे होते तो जरूर जाते।यह सरकार अक्रमंता और असहयोग कि सरकार है। संविधान से ही देश चलती है परन्तु इनके अंदर नैतिकता और इकबाल समाप्त हो गई है।