Read Time:48 Second
नावा बाजार (पलामू):- नावा बाजार प्रखंड मुख्यालय स्थित बस स्टैंड एनएच 98 के किनारे अविलाष खान के निर्मित कम्प्लेक्स के पीछे का ताला अज्ञात चोरों ने बुधवार की रात तोड़ दिया।जानकारी के अनुसार रात्रि 1:00 बजे अज्ञात चोरों ने दरवाजा का ताला तोड़कर चोर घुस गए,जहां मकान में रह रहे लोगों को आवाज मिला जहां रात्रि में ही थाना को सूचना दिया गया। मौके पर नावा बाजार पुलिस अवर निरीक्षक नंदकिशोर दास के पहुंचने से पहले चोर भाग निकले।