दिल्ली-NCR में घना कोहरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट

दिल्ली-NCR में घना कोहरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट
Views: 219
0 0
Read Time:2 Minute, 51 Second

दिल्ली-NCR में घना कोहरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट

नई दिल्‍ली (Rns) : पूरे उत्तर भारत समेत दिल्‍ली-एनसीआर में आज भी घना कोहरा छाया हुआ है। घने कोहरे के कारण कई ट्रेनें देरी से चल रही हैं। वहीं, दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर घने कोहरे के कारण कई उड़ानों में देरी की सूचना है।

इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में आज कोहरे को लेकर मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया गया है। दिल्‍ली के साथ-साथ पंजाब और हरियाणा को लेकर भी मौसम विभाग ने रेड अलर्ट जारी किया है।

भारतीय रेलवे के मुताबिक, दिल्‍ली आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, शुक्रवार के बाद दो दिन यानि शनिवार और रविवार को भी हवा की गुणवत्ता बेहद खराब श्रेणी में रहेगी. इसलिए प्रदूषण से अभी राहत मिलने की संभावना नहीं है। वहीं, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में भी कोहरे को लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. राजस्थान में येलो अलर्ट और उत्तर प्रदेश में ऑरेंज अलर्ट. मौसम विभाग ने कल कई जगहों पर फॉग का येलो अलर्ट जारी किया है.

जानकारी के मुताबिक, दिल्‍ली की ओर आने वाली 11 ट्रेनें देरी से चल रही हैं.

मुंबई सीएसएमटी-अमृतसर एक्सप्रेस, 5 घंटे 11 मिनट देरी से चल रही.
फरक्का एक्सप्रेस, 2 घंटे 36 मिनट विलंब से चल रही.
हिमाचल एक्सप्रेस, 2 घंटे 27 मिनट देरी से है.
ब्रह्मपुत्र मेल, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है.
एमसीटीएम उधमपुर – दिल्ली सराय रोहिल्ला एसी एसएफ एक्सप्रेस, 3 घंटे 28 मिनट देरी से चल रही है.
लखनऊ मेल, 1 घंटे 22 मिनट देरी से चल रही है.
दानापुर-आनंद विहार टर्मिनल जनसाधारण एक्सप्रेस, 1 घंटे 42 मिनट देरी से चल रही है.
रक्सौल-आनंद विहार टर्मिनल सद्भावना एक्सप्रेस, 1 घंटे 7 मिनट देरी से.
जम्मू मेल, 1 घंटे 15 मिनट देरी से चल रही है.
पद्मावत एक्सप्रेस, 1 घंटा 42 मिनट देरी से चल रही है.
काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, 1 घंटा 35 मिनट देरी से चल रही है.

Loading

दिल्ली-NCR में घना कोहरा, IMD ने जारी किया रेड अलर्ट, कई ट्रेनें और फ्लाइट लेट

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related posts

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%

Leave a Comment