संवाददाता गुलाम मोहम्मद की रिपोर्ट,
गढ़वा:- धुरकी थाना क्षेत्र अंतर्गत अम्बाखोरेया पंचायत के पचफेड़ी और बलचौरा में शुक्रवार की रात हाथियों ने जमकर उत्पाद मचाया ग्रामीणों के अनुसार करीब 8 बजे से 4:00 बजे तक पहुंचे हाथियों के झुंड ने कई ग्रामीणों के मकानों को क्षतिग्रस्त कर दिया वहीं घर तोड़ने के बाद अंदर रखे अनाज भी हाथी खा गए हाथियों के उत्पात से ग्रामीण दहशत में है स्थानीय ग्रामीणों ने बताया कि हाथियों के द्वारा तकदीर सिंह का खपरैल घर तोड़ दिया और अंदर रखे अनाज को भी खा गए और घर तोड़ने के बाद घर का मिट्टी एक बछड़े के ऊपर गिर गया और उस बछड़े का पैर टूट गया वही लखन परहिया के घर में रखें चार बोरी धान और नवनिर्मित मकान को भी क्षतिग्रस्त कर दिया।
इंद्रदेव सिंह के प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत बने हुए आवास को भी हाथियों के द्वारा क्षतिग्रस्त किया गया और सुखबीर सिंह के मकान का शटर को तोड़कर उसमें रखे पांच बोरी धान को भी खा गए घर को छतिग्रस्त करने के बाद ग्रामीणों के द्वारा शोर किया गया तो हाथी जंगल में चले गए ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि वन विभाग हाथियों को रिहायशी इलाकों से भागने का प्रयास नहीं कर रहा है उक्त कारण गांव में पहुंचकर हाथी नुकसान पहुंचा रहे हैं अंबाखोरिया के जनप्रतिनिधियों ने सभी के घर जाकर जायजा लिया और मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया