बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख
गुमला:- घाघरा प्रखंड क्षेत्र के लेहा ग्राम निवासी मजदूर रामकिशुन लोहारा का हैदराबाद के रंगारेड्डी जिला में अचानक बीमार पड़ने के बाद मृत्यु हो गई । मृतक के बहू प्रतिमा देवी ने मजदूर संघ सीएफटीयूआई के प्रदेश अध्यक्ष जुमन खान को पूरे घटनाक्रम की जानकारी देते हुए मृत मजदूर रामकिशन लोहार का शव को मृतक के पैतृक गांव लेहा मंगवाने की गुहार लगाई है ।
मजदूर नेता जुमन खान कहा कि मेरी तो मजदूर के मालिक से दूरभाष पर लगातार बात किया जा रहा है वहीं उन्होंने बताया कि मृत मजदूर का मालिक मजदूर के शव को उनके पैतृक गांव झारखंड भेजने में आनाकानी कर रहा है ।
मजदूर संघ सीएफटीयूआई के प्रदेश अध्यक्ष जुमन खान ने कहा कि यदि मृत मजदूर का मालिक मजदूर के शव को उनके पैतृक गांव नहीं भेजता है तो उसे मलिक के ऊपर श्रम कानून के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया जाएगा ।