बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख ,
गुमला:- सोमवार को कुटुंब न्यायालय, गुमला, में लंबित पारिवारिक विवादों से संबंधित वादों के त्वरित निपटारे के लिए स्पेशल मेडिएशन ड्राइव का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश, गुमला, श्री संजय कुमार चांधरियावी तथा प्रधान न्यायाधीश, कुटुंब न्यायालय, श्री शेषनाथ सिंह के द्वारा दीप प्रज्वलन के साथ किया गया। मौके पर माननीय प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश महोदय ने कहा कि विशेष मध्यस्थता ड्राइव समय समय पर झालसा, राँची, के निर्देशानुसार आयोजित किए जाते हैं तथा यह पक्षकारों को एक सुनहरा मौका देता है कि वह अपने पारिवारिक विवादों का निपटारा मध्यस्थतों के मदद से सुलह समझौता के आधार पर त्वरित गति से कर सके। माननीय प्रधान न्यायाधीश कुटुंब न्यायालय ने बताया कि स्पेशल ड्राइव में कुल 15 वादो को चिन्हित किया गया है तथा इन वादों का निपटारा समझौता के आधार पर मेडिएटर्स के सहयोग से सुलह के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने पक्षकारों को आग्रह किया कि मध्यस्थता का लाभ उठाकर वह अपने वादों त्वरित निपटारा करा ले। कार्यक्रम में न्यायिक पदाधिकारीगण तथा अधिवक्तागण उपस्थित थे।