प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,
गुमला/घाघरा:- में महात्मा गांधी पुस्तकालय संचालन समिति की बैठक पुस्तकालय अध्यक्ष अगुस्टिन महेश कुजूर की अध्यक्षता में रविवार को हुई। संचालन समिति के सदस्यों ने महात्मा गांधी पुस्तकालय में छात्रों की उपस्थिति अधिक से अधिक सुनिश्चित करने एवं पुस्तकालय संचालन हेतु ज्ञान दान कार्यक्रम को बढ़ावा देने पर विचार विमर्श किया गया। बैठक में उपस्थित पुस्तकालय संचालन समिति के सचिव अनिरुद्ध चौबे ने बताया कि धान कटनी को लेकर बैठक में माननीय सदस्यों की उपस्थिति काम रही।
साथ-साथ धान कटनी को लेकर पुस्तकालय में इन दिनों छात्रों की भी संख्याएं कम रह रही है। छात्रों की उपस्थिति के लिए पुस्तकालय समिति लगातार प्रयास कर रही है ।साथ ही साथ पुस्तकालय संचालन को लेकर ज्ञान दान कार्यक्रम को बढ़ावा दिया जाएगा। बैठक में अध्यक्ष सचिन कोषाध्यक्ष विजय साहू दुली टोप्पो मीणा देवी रशिम टोप्पो विधायक प्रनिनिधि संजीव उरांव विजय उरांव अर्चना पाठक अंजू देवी संजीव उरांव जितेश्वर उरांव सहित कई लोग मौजूद थे।