- आयोजित शिविर में हजारों की संख्या में आम जन पहुँच महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ लेने हेतु दिया आवेदन।
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
गुमला: जिले संचालित आपकी योजन आपकी सरकार आपके द्वार कार्यक्रम के तहत आज गुमला सदर प्रखंड के अरमाती पंचायत एवं नगर परिषद क्षेत्र अंतर्गत वार्ड नंबर 08 में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
शिविर में फूलो झानों आशीर्वाद अभियान, मुख्यमंत्री रोजगार सृजन योजना, सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, सर्वजन पेंशन योजना, सोना सोबरन धोती साड़ी वितरण योजना, अबुआ आवास योजना, गुरूजी स्टूडेंस क्रेडिट कार्ड योजना, बिरसा सिंचाई कूप सर्वधन योजना समेत अन्य योजनाओं का लाभ लेने हेतु अलग अलग प्रखण्ड में लाभुक हजारो की संख्या में कार्यक्रम में पहुंच आवेदन कर योजनाओं से लाभान्वित हो रहे है। वहीं कार्यक्रम में ऑन द स्पॉट समस्याओं से संबंधित मामले का निष्पादन किया जा रहा है।
अब तक जिले के विभिन्न प्रखंडों में आयोजित शिविरों में प्राप्त आवेदनों में से कुल 68026 आवेदनों का निष्पादन किया गया है ।
बताते चले कि दिनांक 02.12.2023 को घाघरा प्रखंड के सारांगा पंचायत, सिसई के मुर्गू पंचायत, बसिया के लुंगटू पंचायत, गुमला के आंजन पंचायत, भरनो के करंज पंचायत, रायडीह के कूड़ोछतरपुर पंचायत, जारी के जरडा पंचायत, डुमरी के अकासी एवं पालकोट के बिलिंगबीरा पंचायत में कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा। सभी आम जनों से अपील है कि अधिक से अधिक संख्या में पहुँच सरकार द्वारा संचालित महत्वकांक्षी योजनाओं का लाभ ले सकते है।