धमकी देने वाले थाना प्रभारी पर कार्रवाई के लिए लगाई गुहार,
झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष ने मुख्यमंत्री को भेजा पत्र।
बसंत कुमार गुप्ता व्यूरो प्रमुख गुमला।
संथाल हूल अखबार के प्रबंध संपादक आनंद तिवारी को एक पुलिस पदाधिकारी के द्वारा व्हाट्सएप पर जान से मारने की धमकी दिए जाने के मामले को झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट युनियन ने गंभीरता से लिया है और मामले पर धमकी देने वाले पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ में कार्रवाई के लिए झारखंड स्टेट जर्नलिस्ट यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष बलदेव शर्मा ने राज्य के मुख्यमंत्री को पत्र भेज कर धमकी देने वाले पुलिस पदाधिकारी के खिलाफ में कार्रवाई करने की मांग की है। मुख्यमंत्री को भेजे गए पत्र में लिखा है कि साहिबगंज जिले के कोटालपोखर थाना के थाना प्रभारी के द्वारा अवैध खनन मामले में समाचार प्रकाशन के बाद प्रबंध संपादक को जान से मारने की धमकी दी गई है यह लोकतंत्र पर हमला है। उन्होंने कहा है कि अखबार मीडिया रिपोर्टर एवं प्रबंध संपादक को धमकी दिए जाने से राज्य के पत्रकार असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। उन्होंने राज्य के मुख्यमंत्री से इस मामले पर तुरंत कार्रवाई करने की मांग की है और कहा है कि अगर कार्रवाई नहीं हुई तो पूरे झारखंड प्रदेश में झारखंड प्रदेश जर्नलिस्ट यूनियन आंदोलन करेगी।