- ठेकेदार जब तक 10 प्रतिशत कमीशन नहीं देता है, तब तक झामुमो के लोग ठेकेदार को टेंडर नहीं डालने देते है-विधायक प्रतिनिधि सह भाजयुमो जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित
गढ़वा:- झामुमो प्रवक्ता पर पलटवार करते हुए विधायक प्रतिनिधि सह भाजयुमों जिला सोशल मिडिया प्रभारी जितेंद्र दीक्षित ने कहा की झामुमो के लोग सत्ता के नशे में चूर होकर अनाप-सनाप गलत ब्यान-वाजी कर रहे है ।
और विधायक भानु प्रताप शाही पर आरोप लगाने से पहले अपने मंत्री मिथलेश ठाकुर के क्रिया कलाप को देख लें एवं अपने दामन में झांके ।
विधायक प्रतिनिधि जितेंद्र दीक्षित ने प्रेस वार्ता जारी कर कहा की इस हेमंत रूपी बरहरुपिया सरकार ने पुरे राज्य को खोखला कर दिया है, हेमंत सरकार में भय, भूख, भर्ष्टाचार, लूट, हत्या,बलत्कार चरम सीमा पर है,
राज्य में चारो ओर अराजकता फैला हुआ है।राज्य में पूरी तरह से भयावह स्तिथि बना हुआ है।
झामुमो के लोग ठेकेदारो को वेटींग फाॅर पोस्टिंग के तरह नंबर में लगवा रहें हैं और दस प्रतिशत कमीशन लेकर टेंडर मैनेज बल पूर्वक करा रहे हैं । वहीं उन्होंने कहा कि ठेकेदार द्वारा 10 प्रतिशत कमीशन नहीं देने पर टेंडर का पेपर भी फाड़ देते है। उन्होंने कहा कि राज्य में चारो तरफ बालू के नाम पर लूट मचा हुआ है बालू को इस झामुमो सरकार ने सोना बनाने का कार्य किया है,चारो तरफ झामुमो के लोग इस सरकार में एजेंट की तरह वसूली कर रहे है।
झामुमो के लोग अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए भाजपा विधायक पर दोषा-रोपण कर रहे है। वहीं उन्होंने कहा कि पूर्ववर्ती रघुवर सरकार का किया हुआ कार्य एवं केंद्र सरकार का कार्य अपना बताकर फीता काट रहे है और विकास की ढिंढोरा पिट रहे है।
झामुमो के लोग अपने हेमंत सरकार का जनाधार घिसकते देख मती-मंद होकर गलत ब्यान-बाजी कर कर रहे।
भावनथपुर विधानसभा क्षेत्र में बैठे झामुमो सरकार के सभी पदाधिकारी झामुमो के मंत्री, विधायक के इसारे पर दुर्भावाना से ग्रसित होकर कार्य कर रहे है।यहाँ आम जनता के कार्यों में लगातार बाधा उत्पन्न कर रहे है,
इसके वजह से आम जनता त्राहिमाम कर रही है।
पुरे राज्य में युवाओ को रोजगार देने के नाम पर भर्ष्टाचार का कारोबार चल रहा है वही राशन के लिए आम गरीब जनता भूख से मरने के लिए विवश है।
गरीबों के राशन में भी झामुमो के लोग कमीशन खा रहे हैँ। और उन्होंने कहा कि झामुमो के सरकार में प्रधानमंत्री आवास पूरी तरह से बंद कर दिया गया जबकि जिले में हजारों प्रधानमंत्री आवास पड़ा हुआ है। बालू का टेंडर नहीं होने से झामुमो के लोग अवैध कारोबार चला रहे है।
इन सभी जन समस्याओं पर झामुमो प्रवक्ता एवं पदाधिकारी क्यों नहीं बोलते है।