लातेहार:-जिला मुख्यालय स्थिति राष्ट्रीय जनता दल जिला कार्यालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 154 वीं जयंती समारोह मनाया गया. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के जन्मदिन दिवस पर गांधी जी के तस्वीर पर माल्यार्पण करते हुए राजद प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मण यादव ने कहा महात्मा गांधी की पहचान एक ऐसे नेता के रूप में होती है जिसने दुनिया को अहिंसा का परिचय दिया,
इस अवसर पर राजद जिला अध्यक्ष रामप्रवेश यादव,, जिला प्रधान महासचिव मोहर सिंह, यादव जिला महासचिव कन्हाई पासवान, जिला उपाध्यक्ष रंजीत यादव, लातेहार प्रखंड अध्यक्ष निजाम अंसारी, चंदवा प्रखंड अध्यक्ष अजीत श्रीवास्तव, लातेहार नगर अध्यक्ष प्रवीण दास, प्रखंड उपाध्यक्ष संतोष यादव, मनोज यादव,सुरेंद्र प्रजापति,उपेंद्र राम,बलराम यादव,चिंटू कुमार,विष्णु देव,कुमार चैतू कुमार, विनय यादव सहित राजद के अन्य कार्यकर्ता मौजूद थे ।