घाघरा बिग ब्रेकिंग
प्रेम कुमार साहू घाघरा गुमला,
घाघरा:- थाना क्षेत्र के धोबनी खपड़ा टोली में पारा शिक्षक सुमन भगत की पत्नी बिरसमुनी देवी 40 वर्ष को अपने ही भतीजे ने टांगी से मार कर अधमरा कर दिया, जिसका इलाज के क्रम में शनिवार को मौत हो गयी। बता दें कि शुक्रवार को दोपहर बाद घटना के उपरांत बिरसमुनी को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र घाघरा लाया गया था। बेहतर इलाज के लिए सदर हॉस्पिटल गुमला भेजा गया। जहां इलाज के क्रम में शनिवार को बिरसमुनी की मृत्यु हो गई।
मृतक के पति के अनुसार मृतका बीती शाम में अपने घर के आंगन में झाड़ू लगा रही थी। उसी दरमियान अपने भतीजे लकेश्वर उरांव से कहां सुनी हुई। लकेश्वर उरांव ने घर में रखे टांगी निकाल कर अपने चाची पर वॉर करने लगा जिससे बिरसमुनी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर घाघरा थाना के एसआई अभिषेक कुमार घटनास्थल पहुंच आरोपी लकेश्वर उरांव को गिरफ्तार कर घाघरा थाना लाया। इधर मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु सदर अस्पताल गुमला भेज दिया।