लातेहार:-जवाहर नवोदय विद्यालय बाजकुम में मंगलवार को मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर खेल दिवस का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रभारी प्रचार्य प्रदीप कुमार सिंह ने मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा का माल्यार्पण किया एवं दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। सभी शिक्षकों और सभी सदन के कप्तानों ने भी मेजर ध्यान सिंह की प्रतिमा पर पुष्पांजलि समर्पित किया। खेल दिवस के अवसर पर बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेल आयोजित किये गए,
जिसमें बोरा रेस, तीन पैर की दौड़, बिस्कुट रेस, कॉक फाइटिंग एवं फुटबॉल मैच का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक एवं बच्चे मौजूद थे। फुटबॉल मैच का आयोजन उदयगिरी और नीलगिरी सदन के बीच किया गया। इस मैच में उदयगिरि की टीम 4-1 से विजेता रही। इस अवसर पर मास्टर राजेंद्र उरांव को भी पुरस्कृत किया गया, जो राष्ट्रीय स्तर की खेल कूद प्रतियोगिता की 200 मीटर की दौड़ और रिले दौड़ में चैंपियन रहे।