स्थानीय समाचार

आगामी बिशुनपुर विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम,वोटर निडर होकर वोट डालें,जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी

आगामी बिशुनपुर विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम,वोटर निडर होकर वोट डालें,जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी

प्रेम कुमार साहू की रिपोर्ट,

गुमला/घाघर:- प्रखंड कार्यालय परिषर स्थित सभागार में घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड के कर्मियों की बैठक उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में हुई।

बैठक में उपायुक्त श्री सत्यार्थी ने बताया कि मतदान केंद्र की सुरक्षा एवं मतदान केंद्रों में समुचित ब्यवस्था तथा मतदान केंद्रों में मतदाताओं को किसी प्रकार की परेशानियों का सामना न करना पड़े इसे सुनिश्चित करने को लेकर बैठक आयोजित की गई।

आगामी बिशुनपुर विधानसभा चुनाव में सुरक्षा का रहेगा पुख्ता इंतजाम,वोटर निडर होकर वोट डालें,जिला निर्वाचन अधिकारी कर्ण सत्यार्थी

उन्होंने कहा कि वैसे सभी मतदान केंद्रों में समुचित ब्यवस्था की जा चुकी है लेकिन कुछ कमी है उसके लिए पर्याप्त समय है।

उन्होंने यह भी बताया कि वैसे मतदान केंद्र जहां वोट प्रतिशत कम है वैसे मतदान केंद्रों में भी वोट प्रतिशत बढ़ाने का लक्ष्य है और 80 प्रतिशत मतदान के लक्ष्य को पूरा करना है। बैठक में सुरक्षा ब्यवस्था पर भी आवश्यक दिशा निर्देश उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी ने पुलिस अधिकारियों को दी।

इस अवसर पर एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव, बीडीओ दिनेश कुमार, सीओ आशीष कुमार मंडल, पुलिस निरीक्षक प्रमोद कुमार, सहायक अभियंता सत्येंद्र उरांव, कनीय अभियंता सहित घाघरा एवं बिशुनपुर प्रखंड के कर्मी उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button