स्थानीय समाचार

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में उतरना ही राष्ट्र निर्माता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: आलोक कुमार दूबे राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवा

Views: 681
0 0
Read Time:3 Minute, 23 Second
महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में उतरना ही राष्ट्र निर्माता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: आलोक कुमार दूबे राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवा
  • पासवा के विद्यालयों ने संपूर्ण झारखंड में बड़े ही धूमधाम से महात्मा गांधी और आदरणीय लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई: विभिन्न प्रतियोगिताएं भी आयोजित – -नीरज कुमार महासचिव प्रदेश पासवा

संपूर्ण झारखंड में पब्लिक स्कूल्स एंड चिल्ड्रेन वेलफेयर एसोसिएशन पासवा के राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के दिशा निर्देशानुसार बड़े ही जोश और उत्साह के साथ महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई।

राजधानी रांची, जमशेदपुर, चतरा ,कोडरमा, हजारीबाग गिरिडीह, धनबाद, गढ़वा,लोहरदग्गा सहित झारखंड के प्रत्येक जिले में पासवा के सदस्य विद्यालयों ने अपने अपने विद्यालय में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्र के सामने दीप प्रज्वलित कर एवं फूलमाला अर्पित कर संपूर्ण विद्यालय परिवार के साथ अपने श्रद्धा सुमन अर्पित किए।

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में उतरना ही राष्ट्र निर्माता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: आलोक कुमार दूबे राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवा

इस अवसर पर विद्यालयों में भाषण प्रतियोगिता,छोटे बच्चों के लिए ड्रेस सजा प्रतियोगिता,पेंटिंग प्रतियोगिता, निबंध प्रतियोगिता आयोजित कर महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के जीवन पर उनके जीवन के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए बच्चों के मध्य वृत्त चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई।

ज्ञातव्य हो कि पासवा ने अपने संरक्षक झारखंड के वित्त मंत्री डॉ रामेश्वर उरांव की उपस्थिति में अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष आलोक कुमार दूबे के नेतृत्व में कल महात्मा गांधी जयंती के पूर्व संध्या पर कल ही रांची के बापू वाटिका में 1001 दीप प्रज्ज्वलित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया था और सभी विद्यालयों को निर्देशित भी किया था कि वह अपने-अपने विद्यालयों में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने के लिए वृहद कार्यक्रम आयोजित करें।

पासवा के दिशा निर्देशों को झारखंड के निजी विद्यालयों ने बड़े ही सकारात्मक ढंग से लेते हुए धूमधाम से महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती मनाई।मोरहाबादी स्थित बापू वाटिका में आलोक कुमार दूबे,लाल किशोर नाथ शाहदेव,डाॅ राजेश गुप्ता एवं फलक फातिमा ने राष्ट्रपिता की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित किया एवं उन्हें नमन किया।

Loading

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी के आदर्शों को जीवन में उतरना ही राष्ट्र निर्माता के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि: आलोक कुमार दूबे राष्ट्रीय अध्यक्ष पासवा

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button