पुलिस भाइयों के साथ एकल विद्यालय के बहनों ने मनाई रक्षाबंधन, माँगी उज्वल भविष्य का कामना


ब्यूरो रिपोर्ट, गढ़वा/सुजित कुमार मेहता,
बिशुनपुरा(गढ़वा):- बिशुनपुरा थाना परिसर में धूम धाम से मनाई गई रक्षाबंधन की त्योहार। जहां बिशुनपुरा प्रखंड के विभिन्न हिस्सों से आए बिशुनपुरा एकल विद्यालय के आचार्य ग्राम संध्या से शारदा देवी ने सर्वप्रथम थाना प्रभारी बुद्धराम सामद को तिलक लगाकर आरती करने के पश्चात् कलाई में राखी बांधी एवं मिठाई खिलाई।

वहीं उपास्थित कोचेया एकल विद्यालय से तारा देवी, मझिगावां एकल विद्यालय से रीता देवी, चितरी एकल विद्यालय से रीता देवी ने बारी बारी से पीएसआई निमिर हेस्सा, एसआई संजय महतो, एसआई विनोद कुमार, बाबुलाल कुमार, उदय कुमार एवं अन्य पुलिस को तिलक लगाकर कलाइयों में राखी बांधी। वहीं राखी बांधते हुए बहनों ने पुलिस भईया केलिए भगवान से लंबी उम्र की कामना के साथ स्वस्थ एवं उज्वल भविष्य की कामना की। वहीं थाना परिसर में रक्षाबंधन त्योहार मनाते समय बिशुनपुरा प्रखंड बीस सूत्री उपाध्यक्ष दिवाकर शुक्ला, बबन शर्मा, राणा सिंह, सत्येंद्र प्रसाद यादव, विनोद ठाकुर सहित अन्य लोग उपस्थित थे।
![]()




