बीजेपीट्रेडिंगविधानसभा चुनाव

रविवार सुबह 9:00 बजे राँची पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

Views: 192
0 0
Read Time:1 Minute, 44 Second
रविवार सुबह 9:00 बजे राँची पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

राँची :– प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार सुबह 9:00 बजे विशेष विमान से राँची पहुंचेंगे.यहां से हेलीकॉप्टर से जमशेदपुर के सोनारी एयरपोर्ट के लिए रवाना होंगे. गोपाल मैदान में जनसभा के बाद दोपहर लगभग 1:45 बजे बिरसा मुंडा एयरपोर्ट पहुंचेंगे और यहां से अहमदाबाद के लिए रवाना हो जायेंगे.

प्रधानमंत्री की सुरक्षा में आइपीएस रैंक के अधिकारियों समेत लगभग 4000 पुलिसकर्मियों की तैनाती की गयी है. इसमें डीएसपी स्तर के 45, इंस्पेक्टर स्तर के 115 व 650 एसआइ व एएसआइ स्तर के अधिकारी शामिल रहेंगे.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी टाटानगर में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये 660 करोड़ रुपये से अधिक लागत की विभिन्न रेल परियोजनाओं का शिलान्यास करेंगे और उन्हें राष्ट्र को समर्पित करेंगे.

वह झारखंड के देवघर जिले में मधुपुर बाइपास लाइन और हजारीबाग जिले में हजारीबाग टाउन कोचिंग डिपो की आधारशिला रखेंगे.जमशेदपुर से 6 वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे. इसमें टाटानगर-पटना, भागलपुर-दुमका-हावड़ा, ब्रह्मपुर-टाटानगर, गया-हावड़ा, देवघर-वाराणसी व राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत ट्रेन शामिल हैं.

Loading

रविवार सुबह 9:00 बजे राँची पहुंचेंगे प्रधानमंत्री

About Post Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,
Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button