प्रखंड के जान्हो में बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का हुआ शुभारंभ.


मनिकाःप्रखंड क्षेत्र के जान्हो स्थित बिरसा मुंडा हाई स्कूल के मैदान में बिरसा मुंडा फुटबॉल टूर्नामेंट का जान्हो पंचायत के महिला समाज सेवी संगीता कुमारी बरवैया पिकेट प्रभारी देवचंद हांसदा के द्वारा गेंद में किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया गया।ओपनिंग मैच सतबरवा और रतनपुर स्टार क्लब के द्वारा खेली गई फुटबॉल टूर्नामेंट के अध्यक्ष रोशन उरांव ने बताया कि खेल से शारीरिक एवं मानसिक दोनों विकास होती है। उन्होंने खिलाड़ियों से अपील किया कि खेल को खेल की भावना से खेलें खेल में हार जीत लगी रहती है उन्होंने सभी खिलाड़ियों से अपील किया कि खेल में शांति बनाए रखें क्योंकि अनुशासन ही देश को महान बनाता है मौके पर इंद्रजीत लकड़ा देवनारायण उरांव मुन्ना पासवान आनंद कुमार पासवान अरुण सिंह विकास सिंह आनंद उरांव राजू उराँव सुशील कुमार कलावती देवी समेत कई लोग उपस्थित थे।
![]()




