स्थानीय समाचार

मुख्यमंत्री मईया सम्मान पेंशन योजना का फॉर्म ऑनलाइन नहीं होने से लाभूक हुए परेशान

मुख्यमंत्री मईया सम्मान पेंशन योजना का फॉर्म ऑनलाइन नहीं होने से लाभूक हुए परेशान

धनंजय पटेल की रिपोर्ट,

गढ़वा (खरौंधी) प्रखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत कूपा पंचायत भवन सभागार में मुख्यमंत्री मईया सम्मान पेंशन योजना के तहत 21 वर्ष से 51 वर्ष के महिलाओं को इस योजना का लाभ देना है |इस योजना के तहत सरकार द्वारा प्रत्येक माह लाभार्थी को₹1000 उनके डायरेक्ट खाते में पहुंचाने का लक्ष्य है ,इसी को लेकर पूरे झारखंड राज्य के पंचायतवार कैंप लगाकर इस योजना का लाभ देना है, लेकिन सरवर नहीं रहने के कारण किसी पंचायत में दो, किसी में तीन,किसी में पांच, फॉर्म आनलाइन हो सका है इस तरह लाभार्थी काफ़ी निराश दिखे ।

क्योंकि भीषण बारिश होने के बावजूद भी बहुत सारे भिड़ दिखाई दिए अभी बारिश होने के कारण धान की रोपनी भी जोरों शोर पर है, महिलाएं अपने घर के काम को छोड़कर इस योजना का लाभ लेने के लिए पहुंचे कार्य नहीं होने पर काफी दुख व्यक्त किया । लोगों में उम्मीद है कि आगे इस प्रकार की समस्याओं से निपटने के लिए सरकार और सर्वर से संबंधित विभाग आवश्यक कदम उठाएंगे ताकी कैंप सफलतापूर्वक संचालित हो सके और लोगों को इसका पूरा लाभ मिल सके।

मौके पर समाजसेवी बसंत प्रसाद यादव, छोटेलाल विश्वकर्मा, प्रज्ञा केंद्र संचालक मिथिलेश राम, संदीप कुमार मेहता नवनीत कुमार पटेल, संतोष पाल, सेविका उमा ऋषि, शीला कुमारी, निर्मला देवी, वार्ड सदस्य कविता देवी, चंपा देवी, सविता देवी, शीला देवी, रिंकू देवी, कुंती देवी, तारा देवी, एवं सैकड़ो लाभार्थी उपस्थित थे।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button