स्थानीय समाचार

राजहरा स्टेशन पर नहीं है अंडरपास:लोगों को करना पड़ता है घंटो इंतजार

Views: 176
0 0
Read Time:2 Minute, 19 Second
राजहरा स्टेशन पर नहीं है अंडरपास:लोगों को करना पड़ता है घंटो इंतजार
राजहरा रेलवे स्टेशन क्रासिंग

पलामू:-पलामू जिले के नावा बाजार क्षेत्र के राजहरा रेलवे स्टेशन क्रॉसिंग पर राजहरा और कई गांव के लोग अंडरपास की मांग कई सालों से कर रहे हैं लेकिन अभी तक इस पर कोई काम नहीं शुरू हुआ है। लोग अब आस भरी निगाहों से देख रहे हैं और कह रहे हैं कि कब अंडरपास का कार्य शुरू होगा। राजहरा से सटे कई गांव के लोगों को क्रॉसिंग पार करने के लिए घंटो इंतजार करना पड़ता है।राजहरा स्टेशन से सटे गांव के लोगों को हर पल जान का खतरा बना रहता है क्योंकि जब इमरजेंसी में मरीजों को ले जा रहे होते हैं तो क्रॉसिंग का गेट बंद रहता है चाहे ट्रेन स्टेशन से कितनी भी किलोमीटर दूर ही क्यों ना हो। इस मजबूरी में लोग साइड से क्रॉसिंग पार करते है जिसमें जान जाने का खतरा बना रहता हैं।गर्भवती महिलाओं को और भी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है।क्रॉसिंग बंद होने के कारण अस्पताल जाने में देरी के कारण जान जाने का खतरा हर पल सताते रहता है।चचन्हा(राजहरा) के लोगों ने सांसद विष्णु दयाल राम को ज्ञापन भी सौंपा लेकिन अभी तक इसका कोई परिणाम नहीं निकल पाया है सिर्फ आश्वासन ही दे दिया जाता है। लोगों का कहना है की अंडरपास की जगह ही सिर्फ तय हो पाई है। राजहरा रेलवे स्टेशन पर एक्सप्रेस को रुकने के लिए भी धनबाद रेलवे को ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अब तक कोई एक्सप्रेस का ठहराव नहीं हो पाया है। गांव के लोगों का कहना है कि चुनाव तक ही वादे और ज्ञापन सौंपा जाता है उसके बाद माननीय जनप्रतिनिधि सिर्फ शिलान्यास करने आते हैं।

Loading

Happy
Happy
0 %
Sad
Sad
0 %
Excited
Excited
0 %
Sleepy
Sleepy
0 %
Angry
Angry
0 %
Surprise
Surprise
0 %

About The Author

Related Articles

Average Rating

5 Star
0%
4 Star
0%
3 Star
0%
2 Star
0%
1 Star
0%
Back to top button