ट्रेडिंग

शिव भक्तों के लिए गुड न्यूज : फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, गूंजे ‘हर हर महादेव के जयकारे; इस वजह से की गई थी बंद

शिव भक्तों के लिए गुड न्यूज : फिर शुरू हुई अमरनाथ यात्रा, गूंजे 'हर हर महादेव के जयकारे; इस वजह से की गई थी बंद

श्रीनगर ,07 जुलाई (आरएनएस)। अमरनाथ यात्रा अस्था यी रूप से बंद होने के बाद फिर से उत्साउह के साथ शुरू हो गई है। कड़ी सुरक्षा के बीच तीर्थयात्रियों का एक और जत्था श्रीनगर में बालटाल बेस कैंप से रवाना हुआ। हर-हर महादेव के मंत्रों के साथ तीर्थयात्रियों ने बहुप्रतीक्षित यात्रा पर निकलते समय प्रसन्नता व्यक्त की। श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात हैं। श्रद्धालुओं ने अपने उत्सााह को जाहिर भी किया।


मध्य प्रदेश के इंदौर की एक तीर्थयात्री मोनिका ने बताया कि हम बहुत उत्साहित हैं। हमने यात्रा करने की अचानक योजना बनाई। निश्चित रूप सेभगवान ने हमें बुलाया। यहां व्यवस्थाएं बहुत अच्छी हैं। यहां कोई समस्या नहीं है। प्रशासन हमारी अच्छीव देखभाल कर रहा है।
हैदराबाद के एक अन्य तीर्थयात्री विजय भास्कर ने अमरनाथ यात्रा पर अपना उत्साह व्यक्त किया। उन्हों ने कहा कि वह भगवान शिव के एक रूप ‘बाबा अमरनाथÓ की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हैं। भास्कर ने कहा कि मैं बहुत अच्छा महसूस कर रहा हूं। मैं बाबा अमरनाथ की एक झलक पाने के लिए उत्सुक हूं। मैं तीर्थयात्रियों के लिए बेहतरीन इंतजाम करने के लिए सरकार को धन्यवाद देना चाहता हूं।

Loading

About The Author

NEWS APPRAISAL

It seems like you're looking for information or an appraisal related to news. However, your request is a bit vague. News can cover a wide range of topics and events. If you have a specific news article or topic in mind that you'd like information or an appraisal on,

Related Articles

Back to top button